फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Days After Oath BJP Ally C Naidu Seeks Meet with Congress's Revanth Reddy news in hindi

Politics: रेवंत रेड्डी से क्यों मिलने जा रहे हैं NDA के साथी चंद्रबाबू नायडू? सियासी गलियारों में अटकलें तेज

Tue, 02 Jul 2024 08:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 02 Jul 2024 08:37 AM IST
सार

तेलंगाना में के चंद्रशेखर की भारत राष्ट्र समिति की हार के बाद चंद्रबाबू नायडू को पड़ोसी राज्य से संपर्क साधने का मौका मिल गया है। रेवंत रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू पुराने सहयोगी भी रहे हैं।

विज्ञापन
Days After Oath BJP Ally C Naidu Seeks Meet with Congress's Revanth Reddy news in hindi
चंद्रबाबू नायडू और रेवंत रेड्डी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक पत्र लिखा है। इससे संकेत मिले हैं कि दोनों नेता आपस में मुलाकात करने वाले हैं। सीएम नायडू खुद अपने पुराने साथी और वर्तमान में कांग्रेसी सीएम रेड्डी से मिलने जाएंगे। एनडीए के एक मुख्यमंत्री और कांग्रेसी समकक्ष के बीच मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। अटकलें इस बात पर अधिक हैं कि दोनों राज्य किन परियोजनाओं पर साथ काम कर सकते हैं। नायडू के पत्र से संकेत मिलता है कि वह तेलंगाना के साथ मिलकर कोई प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। 

विज्ञापन


इस दिन होगी मुलाकात
नायडू ने अपने पत्र में लिखा, 'आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को अलग हुए 10 साल हो गए हैं। पुनर्संगठन कानून के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इनका असर हमारे राज्यों के विकास और जनहित पर भी पड़ा। हमें एक दूसरे से इन मुद्दों पर बात करके कोई हल निकालना चाहिए। इसलिए छह जुलाई यानी शनिवार की दोपहर में मैं आपसे आपके घर पर मुलाकात करना चाहता हूं।'
विज्ञापन


गंभीर मुद्दों का निकालेंगे हल
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस तरह के गंभीर मुद्दों का हल निकालने और उनसे मिलकर निपटने के लिए हमारी आमने-सामने की मुलाकात ज्यादा प्रभावी होगी। मुझे उम्मीद है कि हमारी मुलाकात के सकारात्मक नतीजे निकलेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों ठप पड़ी अमरावती योजना?
बता दें कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद अब दोनों प्रदेशों की राजधानियां भी अलग हो गई हैं। हालांकि, आंध्र प्रदेश को अभी राजधानी तैयारी करनी है। अमरावती परियोजना पिछले पांच साल से ठप पड़ी हुई है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने काम रोक दिया था। उन्होंने आपूर्ति लाइनें काट दी थीं। 

तेलंगाना से अलग होने के बाद आंध्र प्रदेश और उसके मुख्यमंत्री मुश्किल स्थिति में फंस गए हैं। खासकर जब हैदराबाद को संयुक्त राजधानी के रूप में साझा करने का 10 साल का समय समाप्त हो रहा है।

रेवंत रेड्डी को जेल भी जाना पड़ा था
गौरतलब है कि तेलंगाना में के चंद्रशेखर की भारत राष्ट्र समिति की हार के बाद चंद्रबाबू नायडू को पड़ोसी राज्य से संपर्क साधने का मौका मिल गया है। रेवंत रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू पुराने सहयोगी भी रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह टीडीपी में ही थे। 2015 में नोट फॉर वोट मामले में रेवंत रेड्डी को जेल भी जाना पड़ा था। उनपर आरोप था कि नायडू के पक्ष में वोट डलवाने के लिए उन्होंने एक नामित सदस्य को रिश्वत दी थी।


वहीं रेवंत रेड्डी दोस्त बनाने की आदत के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में वह दिल्ली गए थे और कई भाजपा नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बड़ा भाई कहा था। रेड्डी ने बताया कि राज्य के विकास के लिए लोगों से अच्छे संबंध होने जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed