फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Days after execution, 2 Indians buried in UAE in presence of family members

MEA: फांसी के कुछ दिनों बाद यूएई में दफनाए गए दो भारतीय नागरिक, अंतिम क्षण में मौजूद रहे परिवार के सदस्य

Thu, 06 Mar 2025 09:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Mar 2025 09:57 PM IST
सार

MEA: फांसी के कुछ दिनों बाद दो भारतीय नागरिकों शहजादी खान और मुहम्मद रिनाश अरंगिलोट्टू को संयुक्त अरब अमीरात में उनके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दफनाया गया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Days after execution, 2 Indians buried in UAE in presence of family members
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दो भारतीय नागरिकों शहजादी खान और मुहम्मद रिनाश अरंगिलोट्टू को फांसी के कुछ दिनों उनके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दफनाया गया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शहजादी और अरंगिलोट्टू को यूएई के नियमों के अनुसार दफनाया गया। 

विज्ञापन


शहजादी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली थीं, उन्हें पिछले महीने फांस की सजा दी गई थी। अदालत ने उन्हें चार महीने के बच्चे की हत्या का दोषी पाया था। वहीं, रिनाश केरल के कन्नूर के रहने वाले थे। उनको यूएई के एक नागरिक की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी और कुछ हफ्ते पहले उन्हें फांसी दी गई। 
विज्ञापन


दूतावास के अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों को मदद प्रदान की
विदेश मंत्रालय ने कहा, एक भारतीय नागरिक शहजादी खान को आज अबू धाबी में यूएई के नियमों के अनुसार दफनाया गया। उनको दफनाने से पहले उनके परिवार के प्रतिनिधियों ने उनके शव को अंतिम सम्मान दिया। वे मस्जिद में नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुए और बानियास कब्रिस्तान में उनके दफन के दौरान मौजूद रहे। दूतावास के अधिकारियों ने उनके परिवार के प्रतिनिधियों को मदद प्रदान और अंतिम संस्कार में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादी खान को 15 फरवरी को दी गई थी फांसी
शहजादी को 15 फरवरी को फांसी दी गई थी। हालांकि रिनाश की फांसी तारीख का तत्काल पता नहीं चला है। संकेत हैं कि उन्हें भी पिछले महीने फांसी दी गई थी। मंत्रालय ने कहा, एक अन्य भारतीय नागरिक मुहम्मद रिनाश अरंगिलोट्टू को भी आज दफनाया गया। उनके परिवार के सदस्य भी नमाज-ए-जनाजा और अंतिम क्षण के लिए मौजूद थे। शहजादी खान को 10 फरवरी 2023 से अबू धाबी की पुलिस हिरासत में रखा गया था और उसी वर्ष 21 जुलाई को उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। उनकी फांसी की खबर पिछले महीने 28 फरवरी को तब सामने आई थी, दिल्ली में सुनवाई के दौरान विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि उन्हें फांसी दी गई है। 

मंत्रालय ने कहा था कि भारतीय दूतावास ने शहजादी को सभी संभव कानूनी मदद प्रदान की, जिसमें दया याचिकाएं और माफी अनुरोध यूएई सरकार को भेजना शामिल था। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed