फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daughter made Gorvanwati as DSP, circle inspector father did salute in Andhra Pradesh, photo viral on social media

सर्किल इंस्पेक्टर पिता ने डीएसपी बेटी को किया सैल्यूट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

Tue, 05 Jan 2021 12:23 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 05 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Daughter made Gorvanwati as DSP, circle inspector father did salute in Andhra Pradesh, photo viral on social media
इंस्पेक्टर पिता ने किया अपनी डीएसपी बेटी को सैल्यूट - फोटो : twitter

सभी माता-पिता अपने बच्चों को खुश देखना और उनके सपने को पूरा होता देखना चाहते हैं। उनकी यही इच्छा होती है कि उनके बच्चे उनसे भी आगे जाएं, उनसे भी बड़ा नाम कमाएं। ऐसा होने पर गर्व की अनुभूति होती है। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला आंध्र प्रदेश में, जहां एक सर्किल इंस्पेक्टर पिता अपनी डीएसपी बेटी को सैल्यूट करते नजर आए। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश पुलिस में सर्किल इंस्पेक्टर के तौर पर श्याम सुंदर तिरुपति में तैनात हैं। उनके लिए यह एक गर्व का पल था जब एक सर्किल इंस्पेक्टर पिता के तौर पर उन्होंने अपनी डीएसपी बेटी येंदुरा जेसी को सैल्यूट किया। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सभी लोग दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन

 


बता दें कि जेसी 2018 बैच की प्रांतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। दरअसल, आंध्र प्रदेश पुलिस इन दिनों तिरुपति में पुलिस ड्यूटी मीट 2021 का आयोजन करवा रही है। इसी आयोजन के दौरान पिता और बेटी की मुलाकात हुई। श्याम सुंदर तिरुपति में तैनात हैं जबकि उनकी बेटी बतौर डीएसपी गुंटूर में तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed