फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dassault-Reliance kicks off Falcon jet production at Nagpur

फाल्कन जेट तैयार करने में जुटी दसॉल्ट-रिलायंस, 2022 तक होंगे तैयार

Sun, 10 Feb 2019 04:34 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 10 Feb 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
Dassault-Reliance kicks off Falcon jet production at Nagpur
Dassault-Reliance

2022 तक दसॉल्ट रिलायंस एरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) कंपनी फाल्कन 2000 बिजनेस जेट तैयार करने वाली है। रिलायंस और दसॉल्ट के ज्वाइंट वेंचर वाली ये कंपनी इन  दिनों नागपुर में इन जेट का निर्माण कर रही है। बता दें कि कंपनी अपने 31 एकड़ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर रही है ताकि वह समय पर जेट तैयार कर सके। बता दें कि DRAL की स्थापना नागपुर एयरपोर्ट के पास अक्टूबर 2017 में की गई थी।

विज्ञापन

 
DRAL के सीईओ संपतकुमारन एसटी ने कहा कि कंपनी ने फाल्कन 2000 सीरीज के विमानों के लिए पहला कॉकपिट का सामने का हिस्सा तैयार किया है। ये कॉकपिट और फ्यूल टैंक फ्रांस भेजे जाएंगे, जहां इनको असेंबल किया जाएगा। कॉकपिट सेक्शन को एशिया के सबसे बड़े एयर शो इंडिया 2019 में दिखाया जाएगा, जो बंगलुरु में 20 से 24 फरवरी को होना है। 
विज्ञापन


अभी 22 टेक्निशियन फाल्कन के पार्ट्स को आपस में जोड़ने के काम कर रहे हैं और यह संख्या 2021 तक 600 पहुंचने की उम्मीद है। संपतकुमारन ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2022 तक नागपुर कारखाने से पूर्ण फाल्कन 2000 विमान का मैन्युफैक्चरिंग करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed