{"_id":"5c5f5c78bdec2217f558816b","slug":"dassault-reliance-kicks-off-falcon-jet-production-at-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्कन जेट तैयार करने में जुटी दसॉल्ट-रिलायंस, 2022 तक होंगे तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फाल्कन जेट तैयार करने में जुटी दसॉल्ट-रिलायंस, 2022 तक होंगे तैयार
Sun, 10 Feb 2019 04:34 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 10 Feb 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
Dassault-Reliance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2022 तक दसॉल्ट रिलायंस एरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) कंपनी फाल्कन 2000 बिजनेस जेट तैयार करने वाली है। रिलायंस और दसॉल्ट के ज्वाइंट वेंचर वाली ये कंपनी इन दिनों नागपुर में इन जेट का निर्माण कर रही है। बता दें कि कंपनी अपने 31 एकड़ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर रही है ताकि वह समय पर जेट तैयार कर सके। बता दें कि DRAL की स्थापना नागपुर एयरपोर्ट के पास अक्टूबर 2017 में की गई थी।
विज्ञापन
DRAL के सीईओ संपतकुमारन एसटी ने कहा कि कंपनी ने फाल्कन 2000 सीरीज के विमानों के लिए पहला कॉकपिट का सामने का हिस्सा तैयार किया है। ये कॉकपिट और फ्यूल टैंक फ्रांस भेजे जाएंगे, जहां इनको असेंबल किया जाएगा। कॉकपिट सेक्शन को एशिया के सबसे बड़े एयर शो इंडिया 2019 में दिखाया जाएगा, जो बंगलुरु में 20 से 24 फरवरी को होना है।
विज्ञापन
अभी 22 टेक्निशियन फाल्कन के पार्ट्स को आपस में जोड़ने के काम कर रहे हैं और यह संख्या 2021 तक 600 पहुंचने की उम्मीद है। संपतकुमारन ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2022 तक नागपुर कारखाने से पूर्ण फाल्कन 2000 विमान का मैन्युफैक्चरिंग करना है।
विज्ञापन