फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daria Hill in Arunachal Pradesh receives snowfall after 34 years

अरुणाचल प्रदेश: डारिया हिल में शानदार नजारा, 34 साल बाद हुई बर्फबारी, लोगों ने लिया भरपूर आनंद

Sun, 06 Feb 2022 05:12 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, ईटानगर
पीटीआई, ईटानगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Feb 2022 05:12 PM IST
सार

इससे पहले 21 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग स्थित भारत-चीन की सीमा पर भारी बर्फबारी हुई थी जिसने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Daria Hill in Arunachal Pradesh receives snowfall after 34 years
अरुणाचल प्रदेश की डारिया हिल - फोटो : Meta

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के पास डारिया हिल में रविवार सुबह शानदार नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां 34 साल बाद बर्फबारी का दृश्य देखने को मिला। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के रूपा कस्बे में भी दो दशक बाद बर्फबारी हुई है। सीमांत राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे तवांग (10,200 फीट), बोमडिला (7,923 फीट), मेचुखा (6,200 फीट), जीरो (5,5538 फीट) और ईटानगर के पास डारिया हिल, पश्चिम कामेंग जिले में रूपा शहर, दिरांग शहर और दिबांग घाटी में अनिनी में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


डारिया हिल में पिछली बार 1988 में बर्फबारी हुई थी
एक अधिकारी ने बताया कि तवांग और बोमडिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हर साल बर्फबारी होती है लेकिन डारिया हिल में 34 साल बाद बर्फबारी हुई है क्योंकि यहां पिछली बार 1988 में बर्फबारी हुई थी। अधिकारी ने कहा कि रूपा शहर में 20 साल बाद, दिरांग शहर में लगभग 15 साल बाद बर्फबारी हुई, जबकि दिबांग घाटी में अनिनी में पांच साल बाद बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed