फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daman news municipality planning to raze catholic chapel for football stadium expansion

Daman: फुटबॉल मैदान के विस्तार के लिए ऐतिहासिक धार्मिक स्थल तोड़ने की तैयारी! विरोध प्रदर्शन शुरू

Tue, 14 Feb 2023 09:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 Feb 2023 09:43 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं इस चैपल से जुड़ी हुई हैं। लोगों का कहना है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी जाती है तो वह इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। 

विज्ञापन
Daman news municipality planning to raze catholic chapel for football stadium expansion
दमन का चैपल, जिसे गिराया जाना है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र शासित दमन में एक फुटबॉल मैदान के विस्तार के लिए ऐतिहासिक धार्मिक स्थल तोड़ने की तैयारी नगर पालिका द्वारा की जा रही है। हालांकि इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। बता दें कि दमन के मोती दमन इलाके में करीब 400 साल पुराना एक कैथोलिक चैपल है। यह चैपल पुर्तगालियों द्वारा बनवाया गया था। अब एक फुटबॉल मैदान को विस्तार देने के लिए नगर पालिका ने इस चैपल को गिराने का प्रस्ताव रखा है, जिसका कैथोलिक ईसाई समुदाय द्वारा विरोध किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब एक महीने पहले दमन म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के प्रशासनिक विभाग की बैठक हुई थी। इस बैठक में नगर पालिका की चुनी हुई विंग ने मोती दमन इलाके में स्थित एक फुटबॉल मैदान के विस्तार का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए चैपल को गिराने की बात कही गई। जैसे ही यह खबर बाहर आई, कैथोलिक ईसाई समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। फादर ब्रायन रोड्रिगेज के नेतृत्व में समुदाय के लोगों ने दमन म्यूनिसिपल की अध्यक्ष सोनल पटेल से मुलाकात की और चैपल ना गिराने की अपील की। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं इस चैपल से जुड़ी हुई हैं। लोगों का कहना है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी जाती है तो वह इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोनल पटेल ने बताया कि कैथोलिक समुदाय और चैपल के पुजारियों ने एक पत्र भेजा है। सभी की सहमति के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारी मौके पर जाएंगे और वहां पुजारियों और स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे। बीते साल नवंबर में दमन के जिला अधिकारी ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस प्रोजेक्ट की सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट स्टडी (SIAS) कराने के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed