फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit student forced to drink urine in punjab

दलित छात्र को सहपाठियों ने पिलाया पेशाब, छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश

Wed, 08 Aug 2018 06:14 PM IST
भाषा, जालंधर
भाषा, जालंधर Updated Wed, 08 Aug 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Dalit student forced to drink urine in punjab

पंजाब के जालंधर में कक्षा आठवीं के एक दलित छात्र को उसके सहपाठियों ने छल से पेशाब पिला दिया और जब उसने शिक्षक से इसकी शिकायत की तो उसे थप्पड़ खाने पड़े। घटना से दुखी होकर छात्र ने खुदकुशी का प्रयास किया। 

विज्ञापन


शिक्षक शिरकी शर्मा के खिलाफ 12 वर्षीय छात्र से कथित मारपीट और जातिवादी टिप्पणी करने के लिए कल मामला दर्ज किया गया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को घटी इस घटना के बाद निराश छात्र ने मकान की छत से छलांग लगा दी। घटना में कई जगह उसकी हड्डी टूट गयी और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


छात्र की मां ने शिकायत में कहा है कि लड़के के सहपाठियों ने पानी की बोतल से पानी निकाल कर उसे पेशाब से भर दिया। इससे अनजान लड़ने ने बोतल का ढक्कन खोल कर उसे पी लिया तो उसका मजाक बनाया गया। जब उसने अपने शिक्षक से इसकी शिकायत की तो शर्मा ने थप्पड़ मारा और उसे धमकाया और प्राधानाध्यापक के पास लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के की मां को स्कूल बुलाया गया जहां उनका अपमान किया गया और उनके बेटे के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की गयी। अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य राज कुमार हंस ने स्कूल का दौरा किया और लड़के के परिवार से मिले और 29 अगस्त तक एक रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed