फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit girl raped, accused threatened to kill.

दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी

Wed, 18 May 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Wed, 18 May 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dalit girl raped, accused threatened to kill.
मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ 18 दिन पूर्व गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बाद में पीड़िता और उसके परिवार को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया। मंगलवार को हिम्मत कर पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री के साथ घर के सामने रहने वाले युवक श्यामवीर ने दुष्कर्म किया। घटना 29 अप्रैल की है, जब किशोरी शाम सात बजे खेत पर शौच के लिए जा रही थी, तभी श्यामवीर ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बाद में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने जब इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी तो आरोपी ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। धमकाकर उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया। मंगलवार को पीड़िता परिवारीजनों के साथ किसी तरह थाना बरनाहल पहुंची। तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
- बरनाहल थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed