फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalai Lama and Baba Ramdev share a light moment at World Peace & Harmony Conclave in Mumbai

Video: जब दलाई लामा ने पकड़ी रामदेव की दाढ़ी, तो हुआ कुछ ऐसा...

Sun, 13 Aug 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 13 Aug 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Dalai Lama and Baba Ramdev share a light moment at World Peace & Harmony Conclave in Mumbai
dalai lama - फोटो : ANI

मुंबई में आयोजित वर्ल्ड पीस एंड हारमनी कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने दुनिया भर की दिग्गज हस्तियां हुई। कॉन्क्लेव में शामिल होने आए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मंच पर योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात करते समय अचानक उनकी दाढ़ी पकड़ ली। इसके साथ ही दोनों ने कॉन्क्लेव मंच पर मिलकर जमकर हंसी- मजाक किया। धर्मगुरु दलाई लामा के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने भी मंच पर अपनी योगकला को दिखाया। 

विज्ञापन

 
इन दोनों दिग्गजों के अलावा कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने आई अन्य हस्तियों ने भी दुनिया को शांति का संदेश दिया। इस दौरान बाबा रामदेव ने भारत और चीन के बीच चल रहा डोकलाम विवाद मुद्दे का भी जिक्र करते हुए कहा कि चीन शांति में विश्वास नहीं रखता अगर तो दलाईलामा भारत में नहीं आते। इसके अलावा उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए लहजे में कहा कि हम योग की भाषा में बात करते हैं। लेकिन चीन को शायद यह भाषा समझ नहीं आ रही तो हमें उसे युद्ध की भाषा में भी जवाब देना आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अयोध्या विवाद पर शिया धर्मगुरु का बड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री ने कहा- मौलाना साहब ने दिल जीत लिया

मंच संबोधन की अगली कड़ी में राम जन्मभूमि विवाद पर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बाबरी मस्जिद पर फैसला मुसलमानों के हक में ना हो तो उसे शांतिपूर्वक स्वीकार करना चाहिए और अगर फैसला हक में हो तो भी उस जमीन को खुशी-खुशी हिंदुओं को दे देना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि हमें जमीन जीतने के बजाय दिल जीतने चाहिए। सादिक के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मौलाना साहब ने दिल जीत लिया। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed