फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man Sets Himself on Fire near dalai lama temple in dharamshala mcleodganj

दलाईलामा मंदिर के पास तिब्बती युवक ने किया आत्मदाह

Sun, 30 Jul 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 30 Jul 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Man Sets Himself on Fire near dalai lama temple in dharamshala mcleodganj

मैक्लोडगंज में दलाई लामा मंदिर से कुछ दूरी पर वुड हाउस के पास एक तिब्बती युवक ने आत्मदाह कर लिया। घटना शनिवार शाम चार बजे की है। युवक ने झाड़ियों में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगा ली। युवक के बैग से तिब्बत का झंडा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि युवक ने दर्दनाक मौत का यह कदम तिब्बत में चीन के अत्याचार और तिब्बत की स्वायत्तता की मांग के लिए उठाया। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने उक्त युवक को आग की लपटों में घिरा देखा तो केंद्रीय तिब्बती प्रशासन को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी मुख्यालय राजेंद्र जसवाल की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक जांच में जुटी रही। धर्मशाला से फोरेंसिक लैब के सहायक निदेशक एसके पाल व उनकी टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पुलिस ने खाली बोतल, माचिस और एक बैग बरामद किया है। इस बैग में तिब्बत का झंडा भी बरामद हुआ है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आत्मदाह करने वाले तिब्बती की पहचान में जुटा है। 


डीएसपी हैडर्क्वाटर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल आत्मदाह करने वाले तिब्बती की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed