{"_id":"5becfa40bdec22699c0c1d86","slug":"cyril-ramaphosa-likely-to-be-the-chief-guest-at-the-republic-day-event-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव, अब इस देश के राष्ट्रपति बनेंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव, अब इस देश के राष्ट्रपति बनेंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
सायरिल रामापोसा-नरेंद्र मोदी
भारत में हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी देश के खास शख्स को बुलाने की परंपरा रही है। इस साल भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विशिष्ट अतिथि बनने का न्यौता भेजा था जिसे कि उन्होंने अस्वीकार कर दिया है। इसके बाद अब यह न्यौता दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामापोसा को दिया गया है। माना जा रहा है कि ट्रंप की जगह वह इस साल के खास मेहमान बनेंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के अनुसार रामापोसा ने भारत के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। डोनाल्ड ट्रंप के विकल्प के तौर पर केंद्र सरकार तीन देशों के राष्ट्राध्यक्षों के नामों पर विचार कर रही थी। जिसमें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामापोसा का नाम सबसे ऊपर था और आखिर में उनके नाम पर ही सहमति बनी। यदि ट्रंप भारत का निमंत्रण स्वीकार कर लेते तो यह उनका पहला भारत दौरा होता। लेकिन कुछ दिनों पहले व्हाइट हाउस की तरफ से ट्रंप का दौरा रद्द होने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भारत और रूस के बीच हुई एस-400 डील और ईरान से तेल करार की वजह से ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा 26 जनवरी के दौरान ट्रंप का स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन और कुछ राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित हो सकते हैं। 75 साल के जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद इसी साल फरवरी में 65 साल के सायरिल रामापोसा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने हैं। उन्हें इसी साल अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस का भी नया अध्यक्ष चुना गया था।
विज्ञापन
इसी साल जून में पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन से इतर सायरिल से मुलाकात की थी। उन्हें गणतंत्र दिवस पर न्यौता भेजे जाने को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जोड़कर देखा जा रहा है। नेल्सन मंडेला की तरह सायरिल भी गांधीवादी विचारधारा को मानते हैं।
South African President Cyril Ramaphosa likely to be the chief guest at the Republic Day event next year: Sources (file pic) pic.twitter.com/XqSIsxydKS
— ANI (@ANI) November 15, 2018