फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclonic storm 'maha' take terrible form in 24 hours, alert in South India

भयानक रूप ले सकता है चक्रवाती तूफान 'महा', दक्षिण भारत में चेतावनी जारी

Fri, 01 Nov 2019 02:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Nov 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Cyclonic storm 'maha' take terrible form in 24 hours, alert in South India
हरिकेन डोरियन तूफान बहामास में तबाही मचा रहा है - फोटो : ANI
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दक्षिण भारत में तूफान 'महा' को लेकर चेतावनी जारी की है। मछुआरों के लक्षद्वीप क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर, मध्य अरब सागर समेत केतका-गोवा-महाराष्ट्र तटों पर ना जाने की सलाह दी गई है। साथ ही लक्षद्वीप के कलपेनी द्वीप पर गुरुवार को भारी बारिश से काफी तबाही हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में पश्चिम-पूर्वी अरब सागर पर स्थिति और ज्यादा बिगड़ने की आशंका है। 
विज्ञापन

खतरनाक रूप ले सकता है चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान 'महा' आने वाले 24 घंटों में पूर्व-मध्य अरब सागर में एक भयानक रूप ले सकता है। विभाग ने लक्षद्वीप के आस-पास के इलाकों में तूफान से भयंकर तबाही होने की आशंका जताई है। इसके अलावा वहां के इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन

क्या हैं चक्रवाती तूफान महा से निपटने के इंतजाम

चक्रवाती तूफान 'महा' तेजी से लक्षद्वाप की ओर बढ़ रहा है। इस खतरे को भांपते हुए गृह मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में तूफान आने से पहले उससे बचाव में की जा रही तैयारियों पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में 1,000 से ज्यादा लोगों को 11 राहत शिविरों में भेजा गया

वहीं केरल में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और 1,000 से ज्यादा लोगों को 11 राहत शिविरों में भेजा गया है। उन छह मछुआरों की तलाश की जा रही है जो अब तक घर नहीं लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed