{"_id":"5ef1cec48ebc3e42f4415cc8","slug":"cyclonic-circulation-seen-over-north-interior-odisha-imd-gave-warning-to-state-and-fishermen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के तटीय इलाके में फिर तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के तटीय इलाके में फिर तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Tue, 23 Jun 2020 03:15 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 23 Jun 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (सांकेतिक तस्वीर)
कोरोना वायरस संकट के बीच प्राकृतिक आपदाओं के आने का दौर जारी है। कभी भूकंप के झटके तो कभी चक्रवाती तूफान देश के कई हिस्सों में दस्तक दे रहे हैं। वहीं, अम्फान तूफान के बाद एक बार फिर ओडिशा पर एक नए चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से नए तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक, ओडिशा के अंदरूनी इलाकों और आसपास के क्षेत्रों सहित समुद्री क्षेत्रों में 2.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर के बीच दक्षिण की ओर झुकाव वाला चक्रवात बनता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
The trough at mean sea level runs from northwest Rajasthan to northwest Bay of Bengal across northeast Rajasthan, north Madhya Pradesh, northern parts of Chhattisgarh, southern parts of Jharkhand and northern parts of Odisha and extends upto 1.5 km above mean sea level: IMD
— ANI (@ANI) June 23, 2020
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि समुद्र तल पर गर्त उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों, झारखंड के दक्षिणी भागों और ओडिशा के उत्तरी भागों में बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी तक जाता है और यह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बन रहा है।
बताया गया है कि यह अगले तीन दिन में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। विभाग ने लगातार इस पर नजर बनाई हुई है और एहतियात के तौर पर समुद्र तट से लोगों को दूर रहने को कहा गया है।