Cyclone Remal: भारी बारिश से कोलकाता में बाढ़ के हालात, राहत-बचाव कार्य का जायजा लेने सड़कों पर उतरे राज्यपाल
चक्रवात रेमल ने कोलकाता और दक्षिण बंगाल की हवाई, रेल और सड़क परिवहन को बाधित कर दिया। पूर्वी और दक्षिणपूर्वी रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दीं। कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित कर दिया।
विस्तार
#WATCH | West Bengal Governor CV Ananda Bose with Raj Bhavan task force on the field visit after cyclone Remal made a landfall yesterday night. pic.twitter.com/2tmAcKZv5i
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 27, 2024
चक्रवात रेमल ने किया हवाई, रेल और सड़क परिवहन को बाधित
चक्रवात रेमल ने कोलकाता और दक्षिण बंगाल की हवाई, रेल और सड़क परिवहन को बाधित कर दिया। पूर्वी और दक्षिणपूर्वी रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दीं। कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित कर दिया। एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से परिचालन फिर से शुरू हो गया। कोलकाता के बिबीर बागान इलाके में भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कोलकाता के निचले इलाकों में जलभराव
उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में बिजली के खंभों और पेड़ों को व्यापक नुकसान हुआ है। कोलकाता के निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। भारतीय तटरक्षक और आपदा प्रतिक्रिया दल चक्रवात रेमल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। तूफान के प्रभाव के बाद आने वाली चुनौतियों का जवाब देने के लिए जहाजों और होवरक्राफ्टों को स्टैंडबाई में रखा गया है।
#WATCH | Waterlogging witnessed in parts of West Bengal's Kolkata following heavy rain.
— ANI (@ANI) May 27, 2024
Visuals from Bowbazar area#CycloneRemal pic.twitter.com/eW0XpVGjwW
मौसम विभाग के मुताबिक, रेमल 27 मई 2024 की सुबह तक धीरे-धीरे कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 27-28 मई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।