फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Remal several died in Mizoram due to heavy rain cm lalduhoma news in hindi

Cyclone Remal: मिजोरम में मरने वालों की संख्या हुई 15, सीेएम ने राहत-बचाव के लिए मंजूर किए 15 करोड़

Tue, 28 May 2024 04:01 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, आइजोल
एन. अर्जुन, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 28 May 2024 04:01 PM IST
सार

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई एवं राहत कार्यों के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपए की मंजूर किए हैं। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को मदद देने का भी भरोसा दिया है।

विज्ञापन
Cyclone Remal several died in Mizoram due to heavy rain cm lalduhoma news in hindi
आइजोल में भारी बारिश के कारण ढह गई खदान - फोटो : PTI

विस्तार

चक्रवात रेमल से मिजोरम में भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह आइजोल जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए भूस्खलन से करीब 15 लोगों की मौत हो गई। चक्रवात की वजह से राज्य में तेज हवाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने आपात बैठक कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा है कि राज्य में 15 लोगों की जान चली गई है। इनमें पत्थर की खदान ढहने से 11 लोग शामिल हैं। जिले के मेल्युम और हीमेन हॉस्पिटल; के बीच एक खदान से 11 शव निकाले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मलबे में और शव दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने 15 कोरड़ रुपए मंजूर किए हैं।
विज्ञापन


राहत कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपए मंजूर
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई एवं राहत कार्यों के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपए की मंजूर किए हैं। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को मदद देने का भी भरोसा दिया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हुआ
एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed