फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Biparjoy: Gujarat govt to compensate farmers for loss; power infrastructure suffers Rs 783 crores hit

Cyclone Biparjoy: किसानों को हुई हानि की भरपाई करेगी गुजरात सरकार; ऊर्जा क्षेत्र को 783 करोड़ रुपये का नुकसान

Mon, 19 Jun 2023 09:44 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद।
पीटीआई, अहमदाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 19 Jun 2023 09:44 PM IST
सार

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के बाद गुजरात में जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। कैबिनेट की बैठक के बाद गांधीनगर में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा कि विभिन्न टीमों को प्रभावित जिलों में नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Cyclone Biparjoy: Gujarat govt to compensate farmers for loss; power infrastructure suffers Rs 783 crores hit
चक्रवात बिपरजॉय से किसानों को हुई हानि की भरपाई करेगी गुजरात सरकार। - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

गुजरात सरकार ने सोमवार को कहा कि वह चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण किसानों की फसलों, बागवानी की क्षति और मवेशियों की मौत के लिए मुआवजा देगी। वहीं, एक शुरुआती सर्वेक्षण से पता चला है कि राज्य में ऊर्जा संरचना (Power Infrastructure) को करीब 783 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के बाद गुजरात में जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। वहीं, सरकार ने मई 2021 के बाद पिछले सप्ताह आए दूसरे तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने की शुरुआत कर दी है। कैबिनेट की बैठक के बाद गांधीनगर में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा कि विभिन्न टीमों को प्रभावित जिलों में नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों को नुकसान की क्षतिपूर्ति करेगी।

विज्ञापन


पटेल ने बताया कि शुरुआती सर्वेक्षण से पता चला है कि गुजरात की बिजली अवसंरचना (Electricity Infrastructure) को चक्रवात ‘बिपरजॉय’ से करीब 783 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि 15 जून को चक्रवात के तट से टकराने के बाद से 6,486 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि 5,753 गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है और बाकी गांवों में बिजली बहाल करने के लिए काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने बताया कि आकाशीय बिजली और पेड़ गिरने सहित विभिन्न चक्रवात संबंधी घटनाओं में 1,320 मवेशियों और 1,900 पोल्ट्री पक्षियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि 1,129 मवेशियों की मौत के एवज में 1.62 करोड़ रुपये की राशि बतौर क्षतिपूर्ति वितरित की गई है, जबकि अन्य पात्र पशुपालकों को जल्द मुआवजे की राशि दी जाएगी।


पटेल ने बताया कि शुरुआती आकलन के मुताबिक कच्छ, मोरबी, देवभूमि द्वारका, जामनगर और पोरबंदर जिले में चक्रवात के दौरान चली तेज हवाओं की वजह से करीब 53 हजार हेक्टेयर में लगे 14,800 फल देने वाले पेड़ उखड़ गए। उन्होंने उन्नत आपदा प्रबंधन योजना और भूस्खलन से पहले संवेदनशील क्षेत्रों से लगभग एक लाख लोगों को निकालने के लिए आपदा प्रबंधन कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि राज्य में चक्रवात की वजह से किसी भी मानव जीवन की हानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed