{"_id":"571454404f1c1bdb4410fbd6","slug":"cycle-rally-to-start-in-uttar-pradesh-from-first-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों की साइकिल के पीछे दौड़ेंगे ‘जासूस’, नापेंगे उनका कद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विधायकों की साइकिल के पीछे दौड़ेंगे ‘जासूस’, नापेंगे उनका कद
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 18 Apr 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
सपा ने फिर प्रदेश में साइकिल दौड़ाने की तैयारी कर ली है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने फिर प्रदेश में साइकिल दौड़ाने की तैयारी कर ली है। 1 मई से 10 मई तक हर विधानसभा में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के जरिए विधायकों का कद तो नापा ही जाएगा जनता के बीच उनकी लोकप्रियता किस डिग्री तक है यह भी चेक होगा।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट बनाएंगे साइकिल यात्रा में शामिल रहने वाले मुलायम के खामोश सिपहसलार। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा किसका टिकट कटेगा और कौन दोबारा से मैदान में आएगा।
विज्ञापन
सियासी युद्ध 2017 को लेकर सभी पार्टियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। सपा ने फिर प्रदेश भर में साइकिल दौड़ाने का विधिवत कार्यक्रम जारी कर दिया। पहली मई से दस मई तक हर विधानसभा में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
जगह जगह सभाओं के माध्यम से सरकार का गुणगान होगा। विधायक और विधानसभा अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में पूरी ताकत के साथ जुटेंगे। इस बार सपा मुख्यालय ने हर साइकिल यात्रा की पूरी वीडियो रिकार्डिंग तक मांगी है। साइकिल यात्रा का क्या संदेश क्षेत्र में गया।
कितने लोग जुटे। कितने किलोमीटर तक साइकिल चलाई गई वगैरह..वगैरह। खास बात यह है कि इस साइकिल यात्रा में पार्टी ने अपने कुछ खास लोगों को भी लगाया है। कुछ स्थानीय स्तर से रहेंगे जबकि कुछ दूसरे जिलों से भेजे जा रहे हैं।
यह लोग साइकिल यात्रा में रहकर क्षेत्रीय विधायक के बारे में पूरी रिपोर्ट बनाएंगे। विधानसभा में विधायक का कहीं विरोध तो नहीं है। जनता पसंद कर रही है या नहीं। दोबारा टिकट दिया जाता है तो सीट निकाल पाएंगे या नहीं। इन सभी सवालों पर रिपोर्ट तैयार होकर मुख्यालय को भेजी जाएगी।
मंत्रियों से भी मांगा रूट चार्ट
सभी मंत्री और विधायकों से साइकिल यात्रा को लेकर रूट चार्ट मांगा है। मुख्यालय ने पूछा है कि वह कहां से कहां तक साइकिल चलाएंगे। कितनी टोलियां क्षेत्र में निकलेंगी। उनके साथ कितने लोग रहेंगे और कहां कहां सभाओं का आयोजन होगा।
वहीं पार्टी के जिलाध्यक्षों से पूछा गया है कि पार्टी के किस नेता को किस क्षेत्र में लगाया गया है और कितने लोग रहेंगे। पच्चीस अप्रैल तक पार्टी मुख्यालय को पूरी रिपोर्ट बनाकर भेजनी होगी।