फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC Meeting Today To Approve Schedule For Congress President Poll News In Hindi

Congress CWC: कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की तारीख पर मंथन आज, सीडब्ल्यूसी की बैठक में होगा फैसला

Sun, 28 Aug 2022 01:02 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 28 Aug 2022 01:02 AM IST
सार

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की तारीखों को लेकर आज केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक होगी। सोनिया गांधी वर्चुअली रूप से शामिल होकर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

विज्ञापन
CWC Meeting Today To Approve Schedule For Congress President Poll News In Hindi
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद उठ रहे कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले अध्यक्ष के सवालों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष और पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मंथन होगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि बैठक के बाद तिथियों की घोषणा की भी संभावना है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी वर्चुअली रूप से शामिल होकर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। गौरतलब है कि सोनिया गांधी इस समय मेडिकल चेकअप के लिए विदेश दौरे पर हैं और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं। सूत्रों ने बताया कि रविवार को होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक का एजेंडा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के शेड्यूल पर चर्चा करना मात्र है, लेकिन इसमें गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करके इस मीटिंग के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीख के सटीक शेड्यूल को मंजूरी देने के लिए सीडब्ल्यूसी की एक वर्चुअल बैठक 28 अगस्त 2022 को दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।' बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद होने वाली यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस ने कुछ ही दिन पहले नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया था। कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया था कि 16 अप्रैल से 31 मई तक ब्लॉक समितियों और राज्य कांग्रेस इकाइयों के एक सदस्य के लिए चुनाव होंगे। इसके बाद जिला समिति के प्रमुखों का चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच और राज्य प्रमुखों और एआईसीसी सदस्यों का चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगा। वहीं, एआईसीसी अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। 




सूत्रों ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कुछ हफ्तों की देरी होने की संभावना भी है क्योंकि पार्टी का ध्यान कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' पर है जो 7 सितंबर से शुरू हो रही है। 

यह बैठक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से दोबारा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया था। हालांकि इस मुद्दे पर अनिश्चितता और सस्पेंस बरकरार है। वहीं, पार्टी के कई अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपने रुख पर कायम हैं कि वह एआईसीसी अध्यक्ष नहीं होंगे। 2019 में संसदीय चुनावों में पार्टी को लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed