फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC congress working committee meeting schedule affecting from karnataka political crisis

कर्नाटक के सत्ता संघर्ष में उलझी कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक

Wed, 10 Jul 2019 08:30 PM IST
अमर शर्मा अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
CWC congress working committee meeting schedule affecting from karnataka political crisis
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के सत्ता संघर्ष के चलते कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक नहीं बुला पा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सीडब्ल्यूसी में इस्तीफा दिए हुए 45 दिन हो चुके हैं। तीन जुलाई को राहुल गांधी ने दोबारा साफ कर दिया कि वे अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं। पहले खबरें आई थीं कि 10 जुलाई को सीडब्ल्यूसी की बैठक संभावित है लेकिन बैठक कब होगी किसी को पता नहीं है। जबकि सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद ही पार्टी में नेतृत्व संकट और नए अध्यक्ष को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ महासचिव मोतीलाल वोरा का इस संबंध में कहना है कि वे महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के साथ सीडब्ल्यूसी की संभावित तारीख पर चर्चा करेंगे। दरअसल कर्नाटक में मचे घमासान के बाद पार्टी का पूरा फोकस उसी ओर है। सीडब्ल्यूसी के जुड़े नेताओं में महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल कर्नाटक इकाई के प्रभारी हैं लिहाजा वहीं डेरा डाले हैं। 
विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व सीएम के सिद्दारमैय्या वहीं डटे हैं जबकि गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे को भी बंगलूरू भेजा गया है। महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी विदेश गई थीं और बुधवार को वे लौट आई हैं। ऐसे में नहीं लगता कि जब तक कर्नाटक के संकट का समाधान नहीं होता पार्टी सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने खुले आम अपनी पीड़ा बतानी शुरू कर दी है। पहले डॉ. कर्ण सिंह और फिर जनार्दन द्विवेदी खुलकर सीडब्ल्यूसी की बैठक जल्द बुलाने की बात कह चुके हैं। दरअसल पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के किसी युवा को अध्यक्ष बनाने के सुझाव के बाद वरिष्ठ नेताओं में खलबली मची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed