फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CVC will soon write letter to government for recommending a probe against Alok Verma by CBI

आलोक वर्मा के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकता है सीवीसी

Sun, 13 Jan 2019 09:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
CVC will soon write letter to government for recommending a probe against Alok Verma by CBI
आलोक वर्मा - फोटो : PTI

केंद्रीय सतर्कता आयोग जल्द ही सरकार को एक पत्र लिखने वाला है जिसमें सीबीआई के पूर्व प्रमुख रहे आलोक वर्मा के खिलाफ सीबीआई द्वारा विभागीय जांच और आपराधिक जांच करने की मांग की सिफारिश की जाएगी। सीवीसी के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, 'यह हमारी प्रारंभिक जांच का तार्किक आधार है और हम आगे जो साफिरिश करेंगे वह उन आरोपों को लेकर होगी जिनका सामना वर्मा कर रहे हैं।'

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना है कि सीवीसी की सिफारिश है कि वर्मा से मांस निर्यातक मोईन कुरैशी के मामले में जांच की जानी चाहिए। इसमें हैदराबाद के विवादित व्यापारी, दक्षिण की स्थानीय पार्टी से संबंध रखने वाले सांसद और कुछ दुबई बेस्ड लोगों फोन पर की गई बातचीत को खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ द्वारा पकड़ने का भी जिक्र है। सीवीसी ने अपनी 300 पन्नों की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में जमा करवाया है जिसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने वर्मा को सीबीआई प्रमुख के पद से हटा दिया था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में उस बातचीत का भी जिक्र है जिसमें दुबई बेस्ड लोग सना से कह रहे हैं कि उन्होंने उसे कुरैशी मामले में राहत दिलाने के लिए नंबर 1 से बात की है। सीवीसी ने सिफारिश की है कि भ्रष्टाचार के आरोपों और सीबीआई के मामलों को प्रभावित करने की जांच होनी चाहिए। इसी तरह यह भी देखा जाना चाहिए कि वर्मा ने भ्रष्ट अधिकारियों को सीबीआई में लाने की कोशिश की थी। सीवीसी ने अपनी रिपोर्ट में विभिन्न डीएसपी, एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेशकों के साथ ही एजेंसी की विशेष यूनिट से ली गई नोटिंग का भी उल्लेख किया है। यह सभी बातें सीवीसी की जांच में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बयानों और दस्तावेजों को वर्मा के साथ साझा किया गया था और जांच के समय रॉ के साथ बातचीत की गई थी। रॉ ने सना के चार फोन कॉल्स को रिकॉर्ड किया था। जिसमें उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह 2-3 करोड़ रुपये देकर सीबीआई मामले से छुटकारा पाना चाहता है। एक कॉल में दूसरी तरफ मौजूद शख्स इस बात का भरोसा दिलाता है कि उसने सीबीआई के नंबर एक अधिकारी से बात की है। वह आगे कहता है कि सना को जल्द ही इस मामले से राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed