फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cuban ambassador Said US actions against Venezuela are criminal and terrorist News In Hindi

Cuba: 'वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई आपराधिक-आतंकवादी', क्यूबा के राजदूत बोले- विश्व संतुलन के लिए भारत जरूरी

Wed, 07 Jan 2026 06:23 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 07 Jan 2026 06:23 AM IST
सार

भारत में क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मारसान अगुइलेरा ने वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को आपराधिक और आतंकवादी कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि एकतरफा नीतियों का सामना दुनिया को मिलकर करना चाहिए और इसमें भारत जैसे बड़े देश की भूमिका अहम है।

विज्ञापन
Cuban ambassador Said US actions against Venezuela are criminal and terrorist News In Hindi
जुआन कार्लोस मारसान अगुइलेरा, भारत में क्यूबा के राजदूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मारसान अगुइलेरा ने वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को सीधे तौर पर आपराधिक और आतंकवादी कृत्य करार दिया। कार्लोस ने कहा कि अमेरिका की इस तरह की एकतरफा कार्रवाइयों को रोकने में कोई एक देश सक्षम नहीं है। इसके लिए दुनिया के देशों से एकजुट होकर अमेरिका की पागलपन भरी अंतरराष्ट्रीय नीतियों का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में संतुलन बनाने और सभी देशों के हित में टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए भारत जैसे बड़े और जिम्मेदार देश की जरूरत है। अमेरिका को अलग-थलग करना मुश्किल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Midterm Polls: 'मुझे महाभियोग के जरिए हटा देंगे', चुनाव से पहले ट्रंप की घबराहट; रिपब्लिकन से क्या कहा?
विज्ञापन


एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कार्लोस ने कहा, मेरी नजर में वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला आपराधिक और आतंकवादी कृत्य है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। यह एक संप्रभु देश के खिलाफ की गई एकतरफा कार्रवाई है। अमेरिका की ओर से शुरू किए गए टैरिफ युद्ध, ईरान को धमकियां और विभिन्न देशों पर सैन्य हमले पूरी दुनिया के लिए खतरे का संकेत हैं। उन्होंने बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की अहम भूमिका पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Conflict: यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए ट्रंप के दूत विटकॉफ से मिले जेलेंस्की, समर्थन के लिए यूएस को कहा धन्यवाद

भारत जिम्मेदार देश पूरा भरोसा- कार्लोस
कार्लोस ने कहा, दुनिया में संतुलन बनाने और सभी देशों के हित में टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए भारत जैसे बड़े और जिम्मेदार देश की जरूरत है। मुझे पूरा भरोसा है कि वैश्विक दक्षिण की आवाज के रूप में भारत की भूमिका आगे और मजबूत होगी। दुनिया को संतुलन के लिए भारत की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत, ब्रिक्स और वैश्विक दक्षिण में सहयोग मजबूत करेगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed