{"_id":"67ae1d8b24d2b12161033db1","slug":"crpf-jawans-kills-2-before-taking-his-life-at-manipur-camp-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: सीआरपीएफ जवान ने अपने शिविर में की गोलीबारी, दो की मौत-आठ घायल; खुद को भी गोली मारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: सीआरपीएफ जवान ने अपने शिविर में की गोलीबारी, दो की मौत-आठ घायल; खुद को भी गोली मारी
Thu, 13 Feb 2025 09:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:58 PM IST
सार
Manipur: मणिपुर में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने ही शिविर में गोलीबारी कर दी। उसने कथित तौर पर अपने दो सहयोगियों की हत्या की और बाद में खुद क भी गोली मार ली। घटना में आठ घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मणिपुर के सीआरपीएफ शिविर में एक जवान ने कथित तौर पर गोलियों से अपने दो सहयोगियों की हत्या की और आठ अन्य को घायल किया। इसके बाद जवान ने आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सीआरपीएफ शिविर में हुई गोलीबारी
सूत्रों ने बताया कि घटना मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में हुई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में आज रात 8:20 बजे हवलदार संजय कुमार ने कथित तौर पर गोली चलाकर एक कांस्टेबल और एक उप-निरीक्षक की हत्या की। इसके बाद उसन खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आठ घायल जवान अस्पताल में भर्ती
इस घटना में आठ अन्य जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। संजय कुमार सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन में तैनात था। गोलीबारी के पीछे की वजहों का पता लगाने की कशिश की जा रही है। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन