{"_id":"5cc869eebdec22074b0a7e91","slug":"crpf-jawan-anil-sharma-carried-sick-person-on-election-duty-on-shoulder-for-3-km-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान ने बीमार चुनाव कर्मी को तीन किमी तक कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान ने बीमार चुनाव कर्मी को तीन किमी तक कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचाया
Tue, 30 Apr 2019 11:28 PM IST
अमर शर्मा
भाषा, रांची
भाषा, रांची
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन के कांस्टेबल अनिल शर्मा बीमार चुनाव कर्मी को अपने कंधों पर ले जाते हुए
- फोटो : CRPF
झारखंड में एक सीआरपीएफ जवान ने ड्यूटी पर तैनात चुनाव कर्मी के बीमार पड़ने पर उसे तीन किलोमीटर तक अपने कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचा ली। चुनाव कर्मी मतदान के दौरान बीमार पड़ गया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब चार बजे की और गुमला जिले के सारंगो में बूथ नंबर 179 की है। वहां कर्मचारी लियोनार्ड लकडा अचानक बेहोश हो गए और उनकी नाक से खून बहने लगा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा ड्यूटी के लिए बूथ पर तैनात सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन के कांस्टेबल अनिल शर्मा ने तुरंत लकडा को अपने कंधों पर उठाया और नजदीक के एक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जो बूथ से करीब तीन किलोमीटर दूर था।