{"_id":"5eff7cd213bee362f61280af","slug":"crime-news-in-hindi-dibrugarh-university-assistant-professor-arrested-for-uploading-obscene-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dibrugarh University: डिब्रूगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने के मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dibrugarh University: डिब्रूगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने के मामले में गिरफ्तार
Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय का मामला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के डिब्रूगढ़ में कथित तौर पर इंटरनेट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ जिला पुलिस के अधीक्षक श्रीजीत टी ने बताया कि आरोपी डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर है। उसे विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो एक पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में आरोपी की तरह दिखने वाला शख्स किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को आरोपी के घर पर छापा मारा और उसका लैपटॉप जब्त कर किया था।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि इसके साथ ही पूछताछ में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर ने स्वीकार किया है कि उसने उक्त वीडियो तीन वर्ष पहले गुवाहाटी के एक होटल में महिला के साथ बनाया था।
उन्होंने कहा कि रिकार्डिंग में इस्तेमाल कैमरे को जब्त कर लिया है। आरोपी प्रोफेसर ने यह भी दावा किया है कि वीडियो में दिख रही महिला विश्वविद्यालय की छात्रा नहीं थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।