{"_id":"65de069e6b79ce301b040058","slug":"cpim-announces-candidates-for-15-ls-seats-in-kerala-four-sitting-mlas-to-contest-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Poll: CPI-M ने केरल की 15 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया; जानें किसे-कहां से मिला टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Poll: CPI-M ने केरल की 15 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया; जानें किसे-कहां से मिला टिकट
Tue, 27 Feb 2024 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:28 PM IST
सार
केरल में लोकसभा की 20 सीट है। भाकपा ने केरल की चार लोकसभा सीट के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को केरल की 15 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया। सूची में पूर्व मंत्री केके शैलजा और टीएम थॉमस आइजैक के नाम भी शामिल है। इसके गठबंधन के साथियों भाकपा और केरल कांग्रेस (एम) ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। माकपा के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने उम्मीदवारों की सूची का एलान किया।
विज्ञापन
इन्हें दिया गया टिकट
माकपा ने देवस्वओम मंत्री के. राधाकृष्णन सहित अपने चार मौजूदा विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा है। अभिनेता से विधायक बने मुकेश और वी. जॉय को भी लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। इसके अलावा लोकसभा सांसद एएम आरिफ और राज्यसभा सदस्य ई. करीम को भी उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
केरल में लोकसभा की 20 सीट
बता दें कि केरल में लोकसभा की 20 सीट है। भाकपा ने केरल की चार लोकसभा सीट के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें से वायनाड सीट से पार्टी ने वरिष्ठ नेता एनी राजा को उतारा गया है। यहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल सांसद हैं।
विज्ञापन