फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covishield is 63% effective against covid-19 infection and 81% protection from moderate-to-severe disease

कोविशील्ड: कोरोना पर 63 प्रतिशत प्रभावी, मध्यम से गंभीर रोगों के खिलाफ भी 81 प्रतिशत करती है असर 

Wed, 01 Dec 2021 08:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Dec 2021 08:09 AM IST
सार

अध्ययन में दावा किया गया है कि कोविशील्ड तब भी असरदार थी जब कोरोना का डेल्टा वैरिएंट प्रभावी था। यह वैक्सीन गंभीर बीमारियों में भी व्यक्ति को अस्पताल जाने से बचाती है।

 

विज्ञापन
Covishield is 63% effective against covid-19 infection and 81% protection from moderate-to-severe disease
Covishield - फोटो : PTI

विस्तार

द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जनरल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके लोगों पर यह वैक्सीन 63 प्रतिशत तक असरदार है। वहीं यह वैक्सीन मध्यम से गंभीर बीमारियों पर भी 81 प्रतिशत तक प्रभावी है। इसके अलावा वैज्ञानिकों का कहना है कि वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर भी असर डालती है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कहना है कि इस तरह की कोशिकीय प्रतिरक्षा सुरक्षा कोरोना वायरस के अलग-अलग वैरिएंट के खिलाफ प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करती है और गंभीर बीमारियों के खिलाफ काम करके मरीज को अस्पताल में भर्ती होने से भी रोकती है। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने फरीदाबाद के दो अनुसंधान केंद्रों पर यह अध्ययन पूरा किया। इसमें 2379 कोरोना संक्रमित लोगों की तुलना 1981 ऐसे लोगों से की गई, जो पूरी तरह से सुरक्षित थे। इसमें 85 (3.6%) लोग संक्रमित लोगों के समूह से और 168 (8.5%) लोग ऐसे थे जिन्हें कोरोना संक्रमण नहीं हुआ था। ये सी पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुके लोग थे। इस दौरान शोधकर्ताओं की टीम ने ऐसे स्वस्थ लोगों का आंकलन किया, जो टीकाकरण करवा चुके थे। उनमें देखा गया कि कोरोना वैरिएंट को निष्क्रिय करने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली किस तरह से काम करती है।
विज्ञापन


वहीं इंग्लैंड व स्कॉटलैंट में किए गए अध्ययनों में सामने आया है कि कोविशील्ड 60 से 67 प्रतिशत तक असरदार है। वैज्ञानिक अध्ययन में पता चला है कि कोविशील्ड के दोनों टीके लगवा चुके लोगों पर वैक्सीन मध्यम से गंभीर रोगों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है, तब भी जब डेल्टा वैरिएंट सक्रिय था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed