फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 crisis in india, There was relief for 14 days in three districts, then new patients started coming again

कोरोना संकट: तीन जिलों में 14 दिन राहत रही, फिर सामने आने लगे नए मरीज

Sun, 19 Apr 2020 07:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Apr 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
Covid19 crisis in india, There was relief for 14 days in three districts, then new patients started coming again
डॉक्टर जांच करते हुए

संक्रमण जहां देश के 32 राज्यों तक पहुंच चुका है वहीं इनमें 23 राज्य ऐसे हैं जिनके 45 जिलों में नए मरीज नहीं मिले हैं। 14 दिन से इन जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। इनमें से 12 राज्य के 22 जिलों की घोषणा शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, इन 22 जिलों में बिहार के लखीसराय, गोपालगंज और भागलपुर, राजस्थान में धौलपुर और उदयपुर, जम्मू-कश्मीर में पुलवामा, मणिपुर में तोबल, कर्नाटक में चित्रदुर्ग, पंजाब में होशियारपुर, हरियाणा में रोहतक और चरखी दादरी, अरुणाचल प्रदेश में लोहित, ओडिशा में भारक और पुरी, असम में करीमगंज, गोलाघट्टा, कामरूपुरल, नलबाड़ी और दक्षिण समलाराम, पश्चिम बंगाल में जलपाइगुड़ी और कालिम्पोंग और आंध्र प्रदेश का विशाखापत्तनम शामिल है।
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र के गोङ्क्षदया, छत्तीसगढ़ में दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर, उत्तराखंड में पौढ़ी गढ़वाल, हरियाणा में करनाल, पंजाब में एसबीएस नगर, बिहार में मुंगेर, राजस्थान में प्रतापगढ़, तेलंगना में भद्रादि कोठगुदेम, पांडिचेरी में माहे, कर्नाटक में दावणगिरी, कोडगु, तुमकुरु और उडुपी, गोवा में दक्षिण गोवा, केरल में वायनाड और कोट्टायम, मणिपुर में पश्चिम इंफाल, जम्मू और कश्मीर में राजौरी और मिजोरम में आइजवाल पश्चिम में भी नए केस सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन जीतनी है यह लड़ाई

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के तीन जिले ऐसे भी हैं जहां 14 दिन कोई भी नया केस नहीं मिला लेकिन इसके बाद फिर नए मरीज सामने आने लगे हैं। इनमें हरियाणा के पानीपत, बिहार के पटना और पश्चिम बंगाल का नादिया जिला शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह एक लड़ाई है जिसमें हर दिन हम जीत रहे हैं। हर जिले में इस वक्त लॉकडाउन और सोशल डिस्टैसिंग के नियमों का पालन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed