फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19, Coronavirus Cases in india Today 17 january, Omicron Cases in india, Health ministry all updates

कोरोना: देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 2.58 लाख नए मरीज, 385 की मौत

Mon, 17 Jan 2022 09:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Jan 2022 09:44 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 58 हजार 89(2,58,089) मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 13 हजार कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 385 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गईं।

विज्ञापन
Covid19, Coronavirus Cases in india Today 17 january, Omicron Cases in india, Health ministry all updates
कोरोना मरीज(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। देश में चार दिनों से लगातार 2.5 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 58 हजार 89(2,58,089) मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 13 हजार कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले 16 लाख (16,56,341) को पार कर गए हैं। हालांकि इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740  लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 19.65 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95 फीसदी से अधिक है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 157.20 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। साप्ताहिक संक्रमण दर 14.41 फीसदी है।  रविवार को कोरोना के लिए 13,13,444 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 70,37,62,282 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

ओमिक्रॉन के मामले 8000 के पार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन(Omicron Cases In india) के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 8,209 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में 6.02 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों में कोरोना के हालात...
इस बीच महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 41,327 नए मामले सामने आए। इस दौरान 29 मरीजों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल 2,65,346 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में आठ ओमिक्रॉन मामलों की सूचना मिली, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,738 हो गई है। कर्नाटक में रविवार को कोरोना के 34,047 नये मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 32,20,087 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,286 नए मामले सामने आए और 28 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले घटकर 89,819 हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर 27.87% है। पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना के 14,938 नए मामले दर्ज किए गए और 36 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18,97,699 और मरने वालों की संख्या 20,088 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 1,60,305 सक्रिय मामले हैं। गुजरात में पिछले 24 घंटे में 10,150 नए मामले सामने आए हैं। 6,096 लोग डिस्चार्ज हुए हैंऔर 8 लोगों की मृत्यु हुई है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के 4,570 नए मामले सामने आए और दैनिक संक्रमण की दर 15 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed