{"_id":"63bd65e9e7480455805aa7ca","slug":"covid-working-group-chairman-nk-arora-no-possibility-of-a-surge-in-coming-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: एनके अरोड़ा बोले- आने वाले हफ्तों में कोरोना के मामलों में वृद्धि की संभावना नहीं, फिर भी सतर्क रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona: एनके अरोड़ा बोले- आने वाले हफ्तों में कोरोना के मामलों में वृद्धि की संभावना नहीं, फिर भी सतर्क रहें
Tue, 10 Jan 2023 06:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:49 PM IST
सार
कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा, हमने जीनोमिक मॉनिटरिंग बढ़ा दी है और एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। हमने जो कुछ भी पाया है, उसका मतलब यह नहीं है कि हमें कोई नया वेरिएंट मिला है।
विज्ञापन
Dr NK Arora, Chairman, COVID working group
- फोटो : ANI
विस्तार
कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि देश में वायरस बहुत है लेकिन इसकी उतनी तीव्रता नहीं है। हमने जीनोमिक मॉनिटरिंग बढ़ा दी है और एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। हमने जो कुछ भी पाया है, उसका मतलब यह नहीं है कि हमें कोई नया वेरिएंट मिला है।
विज्ञापन
अरोड़ा ने आगे कहा, सीवेज नमूने भी लिए गए हैं लेकिन हमें आने वाले हफ्तों में किसी नए वेरिएंट या कोविड वृद्धि की कोई संभावना नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा, भारत में हम जो ओमिक्रॉन वेरिएंट देख रहे हैं, उसे दुनिया के किसी भी हिस्से में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कोविड वेरिएंट्स पैर जमाने या अस्पताल में भर्ती होने का कारण नहीं बन पाए हैं। घबराने की आवश्यकता नहीं है। हमें यूरोपीय, उत्तरी अमेरिकी और पूर्वी एशियाई देशों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन