फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 Vaccine update: AstraZeneca UK Vaccine Trial On Children Paused As Clot Link Probed

झटका: एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाने वालों में ब्लड क्लॉट्स की समस्या, ब्रिटेन में बच्चों पर ट्रायल रोका

Wed, 07 Apr 2021 08:30 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 07 Apr 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 Vaccine update: AstraZeneca UK Vaccine Trial On Children Paused As Clot Link Probed
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के एक बार फिर बेकाबू होने के बीच बच्चों का टीकाकरण करने की तैयारी पर जोर दिया जा रहा है। ब्रिटेन की ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी ने पहली बार कोरोना वैक्सीन का बच्चों के ऊपर ट्रायल शुरू किया था, जिस पर एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन लगवाने वालों में खून के थक्के बनने की खबरें आने के बाद रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन लगवाने वालों में खून के थक्के जमने की खबरें आई हैं। यूरोपीय मेडिसीन एजेंसी ने वैक्सीन और ब्लड क्लॉट्स के बीच संबंध मौजूद होने की बात कही है। यूरोपीय मेडिसीन एजेंसी के एक उच्च अधिकारी ने दावा किया, मेरे विचार में हम अब कह सकते हैं कि वैक्सीन के साथ संबंध है, लेकिन हमें अभी नहीं पता है कि इस रिएक्शन का क्या कारण है। अगले कुछ घंटों में हम कह सकेंगे कि संबंध है, लेकिन हमें अभी भी समझ नहीं है कि ये कैसे होता है।
विज्ञापन


हाल के दिनों में ये सवाल सामने आया है कि एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन इस्तेमाल करने वाले लोगों में दुर्लभ मगर गंभीर ब्लड क्लॉट्स के मामले आम आबादी के मुकाबले अधिक तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन लगवाने वालों में खून के थक्के जमने की खबरें आने के बाद ब्रिटेन में बच्चों के ऊपर परीक्षण करने से रोक लगा दी है।ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि वयस्कों में खून थक्के जमने की रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। जब तक इसके कारणों का पता नहीं चल जाता, तब तक बच्चों को एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन नहीं दी जाएगी। 

300 बच्चों पर होना था ट्रायल

बता दें कि ब्रिटेन की ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस वैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल शुरू किया था। इस दौरान बच्चों को ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की डोज दी जा रही थी। यह ट्रायल छह से 17 साल आयु वर्ग के 300 बच्चों पर किया जा रहा था, लेकिन वैक्सीन लगवाने वालों में खून के थक्के बनने की खबरों के बाद इस ट्रायल को रोक दिया गया है। 

कई देशों ने वैक्सीन पर लगाई रोक
मार्च में इटली समेत कई देशों की सरकारों ने एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन से टीकाकरण को बैन कर दिया था। वैक्सीन का इस्तेमाल रोके जाने के बाद यूरोपीय मेडिसीन एजेंसी (ईएमए) ने स्पष्ट किया कि इसके फायदे खतरे से ज्यादा हैं और इसे इस्तेमाल में जारी रखना चाहिए। लेकिन उसने ये भी बताया था कि वैक्सीन और ब्लड क्लॉट्स के बीच संबंध की संभावना हो सकती है और इस हफ्ते संशोधित मूल्यांकन जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed