फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 spike updates corona death and active cases reported across India

Covid 19: एक दिन में कोरोना से पांच लोगों की मौत, 335 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 1700 के पार

Tue, 19 Dec 2023 04:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Dec 2023 04:39 AM IST
सार

राज्यों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कहा है कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आया है। केरल और तमिलनाडु में दो मामले जेएन-1 उप स्वरूप के पाए गए हैं।

विज्ञापन
Covid 19 spike updates corona death and active cases reported across India
Covid-19 (File Photo) - फोटो : Istock

विस्तार

देश में कोरोना के केसों में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। रविवार को कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 335 नए मामले सामने आए। इससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई। इससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने राज्यों में सख्ती बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, कर्नाटक में 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए मास्क जरूरी कर दिया गया है। राज्यों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कहा है कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आया है। केरल और तमिलनाडु में दो मामले जेएन-1 उप स्वरूप के पाए गए हैं। इसके लिए राज्यों को लोगों को मास्क लगाने के साथ भीड़ से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाए। 
विज्ञापन


सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश ()
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि  ऐसे लक्षणों और संदिग्ध मामलों वाले लोगों के बीच जांच और सीमावर्ती जिलों में निगरानी को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की आवाजाही और एकत्र होने पर फिलहाल किसी तरह के प्रतिबंध की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed