फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: Rahul's target on BJP, said- This week the infection will be more than one million

कोविड-19: राहुल का भाजपा पर निशाना, कहा- इस हफ्ते संक्रमण दस लाख से अधिक हो जाएगा

Tue, 14 Jul 2020 09:53 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Jul 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: Rahul's target on BJP, said- This week the infection will be more than one million
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला है। राहुल ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि इस हफ्ते हमारे देश में आंकड़ा 10,00,000 पार कर जाएगा। उन्होंने अपनी बात एक खबर के हवाले से कही। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा है कि दुनिया के कई देश कोरोना से निपटने के मामले में गलत दिशा में जा रहे हैं। कोरोना से संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं और इससे साबित होता है कि जिन एहतियात और उपाय की बात की जा रही है, उनका पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


भारत में मंगलवार को कोविड-19 के 28,498 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर नौ लाख के पार पहुंच गए। केवल तीन दिन में ही मामले आठ से नौ लाख के पार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामले अब 9,06,752 हैं। वहीं 553 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या अब 23,727 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed