फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 Omicron variant: India records 1,67,059 new corona cases and 1192 death in last 24 hours  

फिर बढ़ी मौतों की संख्या: एक दिन में 42 हजार से ज्यादा घटे कोरोना संक्रमित, लेकिन 1192 मरीजों ने तोड़ दिया दम

Tue, 01 Feb 2022 09:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Feb 2022 09:11 AM IST
सार

देश में मंगलवार को 1,67,059 नए कोरोना मरीज सामने आए। जबकि 1192 लोगों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को 959 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 11.69% पहुंच गया है। 
 

विज्ञापन
Covid-19 Omicron variant: India records 1,67,059 new corona cases and 1192 death in last 24 hours  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

देश में दैनिक कोरोना संक्रमण की संख्या लगातार घट रही है। हालांकि, मौतों की संख्या में हो रहा इजाफा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना से 1192 मौतें भी दर्ज की गईं। जबकि, सोमवार को 959 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। पिछले एक सप्ताह से लगातार यह संख्या बढ़ रही है। वहीं मंगलवार को देश में 1,67,059 नए मरीज सामने आए, जो सोमवार के मुकाबले 42 हजार कम हैं। सोमवार को 2.09 लाख( 2,09,918) मरीज संक्रमित कोरोना से संक्रमित हुए थे। 

विज्ञापन


2.54 लाख लोग हुए ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 2.54 लाख(2,54,076) लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट गए। इसके बाद देश में अब सक्रिय मामले 17,43,059 रह गए हैं। वहीं कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,96,242 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि  देश में अब तक 4,14,69,499 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वहीं 3,92,30,198 लोग ठीक भी हुए हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 11.69% पहुंच गया है। 
विज्ञापन


73 करोड़ से ज्यादा की हुई कोरोना जांच 
आईसीएमआर के मुताबिक, देश में अब तक 73,06,97,193 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। सोमवार को 14,28,672 लोगों की जांच की गई। वहीं कुल वैक्सीनेशन 1,66,68,48,204 पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी से अब तक 6392 मौतें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 25 जनवरी से अब तक 6392 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 25 जनवरी को कोरोना से 614 लोगों की मौत हुई थी, जो 01 फरवरी को 1192 हो गई। 
   
दिन के आंकड़े    मौतें
01 फरवरी      1192
31 जनवरी   959
30 जनवरी   891
29 जनवरी     871
28 जनवरी   627
27 जनवरी     573
26 जनवरी      665
25 जनवरी    614
कुल 8 दिन  कुल 6392 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed