फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 Mizoram First death due to corona virus

कोविड-19 : इस राज्य में भी दर्ज हो गया कोरोना से पहली मौत का मामला, अब तक 2607 संक्रमित

Wed, 28 Oct 2020 04:58 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 Mizoram First death due to corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

दुनिया भर में अब तक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से 44.34 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 11.73 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले भारत में इससे 79.90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1.20 लाख से अधिक अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच देश में मिजोरम एकमात्र ऐसा राज्य था, जहां कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई थी। बुधवार को मिजोरम में कोरोना संक्रमण के कारण पहली मौत हुई है।

विज्ञापन

मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास एक अस्पताल में बुधवार को एक 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जोराम मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. एस सी लालडिना ने बताया कि आइजोल का रहना वाले मरीज का बीते 10 दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरीज दिल संबंधी बीमारी से भी पीड़ित था। 
विज्ञापन

 



राज्य में मामले बढ़ने पर सख्ती बरती जा रही 
मिजोरम में संक्रमण का पहला मामला 24 मार्च को दर्ज किया गया था। नीदरलैंड से यात्रा कर लौटे एक 52 वर्षीय पादरी में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, करीब 45 दिन के इलाज के बाद पादरी स्वस्थ हो गए थे। बढ़ते मामलों को देखते हुए मिजोरम में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 26 अक्तूबर से 'कोविड-19 सहनशील नहीं पखवाड़ा' चल रहा है। वहीं राजधानी आइजोल के नगर निकाय इलाके में स्थानीय तौर पर कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। राज्यव्यापी अभियान नौ नवंबर तक चलेगा, जबकि आइजोल से तीन नवंबर सुबह साढ़े चार बजे लॉकडाउन खत्म किया जाना है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक अक्तूबर से कोविड-19 के 34 फीसदी मरीज ऐसे थे, जिनमें कोई लक्षण नहीं थे। मिजोरम में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 80 और मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें 27 स्कूली छात्र और 11 सैन्य कर्मी शामिल हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2607 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed