फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: आंध्र प्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से हड़कंप, ओडिशा ने यात्रा पर लगाई रोक

Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। पिछले हफ्ते से लगातार प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई राज्यों में टीकाकरण अभियान पर वैक्सीन की कमी से ग्रहण लगता नजर आ रहा है। यहां पढ़ें कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट...
 

विज्ञापन
Covid-19 Coronavirus Cases Today in India Live News Update: Lockdown in india Vaccination Vaccine Covid death  Corona new Cases Delhi maharashtra UP MP
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay

लाइव अपडेट

12:03 AM, 05-May-2021

जज की मौत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाई कोर्ट के जज वीके श्रीवास्तव की कोरोना वायरस से हुई मौत पर रिपोर्ट मांगी। जस्टिस श्रीवास्तव की मौत पिछले हफ्ते हुई थी। 
 
11:13 PM, 04-May-2021

आंध्रप्रदेश में में कोरोना का नया स्ट्रेन

ओडिशा सरकार ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में कोरोना का नया प्रकार मिलने पर यात्रा पर पाबंदी लगा दी है। इसके तहत अब इन दो राज्यों से ओडिशा में लोग प्रवेश नहीं कर पाएंगे।  
विज्ञापन
11:07 PM, 04-May-2021

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,785 नए मामले

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,785 नए मामले सामने आए हैं और 210 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 443 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
10:39 PM, 04-May-2021

देश में अब तक कुल 16 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी

देश में अब तक कुल 16 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। इनमें से 13 करोड़ को पहली खुराक दी गई है वहीं 3 करोड़ को दोनों डोज दिए गए हैं। 
09:04 PM, 04-May-2021

महाराष्ट्र में घटने लगी है संक्रमितों की संख्या

महाराष्ट्र में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 51,880 नए मामले सामने आए। जबकि इस अवधि में 65,934 लोग ठीक हुए और 891 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,41,910 है, जबकि अब तक कुल 71,742 लोगों की मौत हुई है।
09:00 PM, 04-May-2021

डीआरडीओ को 500 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मिली जिम्मेदारी

पीएम केयर फंड से डीआरडीओ को 500 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिम्मेदारी दी गई है जिनमें से 5 इसी हफ्ते तैयार हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:47 PM, 04-May-2021

मई अंत तक एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों को लग जाएगी वैक्सीन

एयर इंडिया इस महीने के अंत तक अपने सभी कर्मचारियों का टीकाकरण पूरा कर लेगी।
07:27 PM, 04-May-2021

आंध्रप्रदेश में कोरोना के 20,034 नए मामले

आंध्रप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,034 नए मामले सामने आए हैं और 82 लोगों की मौत हो गई है। 
 
07:24 PM, 04-May-2021

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,236 नए मामले

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,236 नए मामले सामने आए हैं और 98 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 11,249 लोग स्वस्थ भी हुए।



 
07:15 PM, 04-May-2021

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21,228 नए मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21,228 नए मामले सामने आए हैं और 144 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 19,112 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed