फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 3 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: 10 हजार से ऊपर मरीज हुए ठीक, आपका ऑफिस सुरक्षित है या खतरनाक, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Sun, 03 May 2020 09:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 03 May 2020 09:18 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2487 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक मौत है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 40,263 हो गई है। जिसमें 28,070 सक्रिय हैं, 10,887 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1306 लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें...
 

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 3 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

12 दिन हुआ डबलिंग रेट, 10 हजार से ऊपर मरीज हुए ठीक

विज्ञापन

कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच एक अच्छी खबर आई है। कोरोना के मामले दोगुने होने में अब ज्यादा वक्त लग रहा है। वहीं 10,000 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इस बात की जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि दुनिया के मुकाबले भारत में मृत्यु दर बहुत कम है।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

पीजीआई में एमडब्ल्यू वैक्सीन का पहला फेज सफल

कोरोना वायरस को मात देने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में एमडब्ल्यू (माइक्रो बैक्टीरियम) वैक्सीन पर शुरू हुए ट्रायल का पहला फेज यानी सुरक्षा ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ये वैक्सीन के ट्रायल का प्रथम चरण है। ऐसे कई चरणों से गुजरने के बाद ही इस वैक्सीन की कोरोना वायरस के इलाज में उपयोगिता सिद्ध हो पाएगी। पीजीआई डायरेक्ट डॉ. जगतराम ने बताया कि ट्रायल पूरा होने में 3 से 6 महीने का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

'देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की गति में जल्द कमी आने की संभावना'

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डॉ. पॉल ने कहा, कोरोना वायरस के मामलों में अचानक हुई बढ़ोत्तरी इस संक्रमण को लेकर हमारी नियंत्रण नीति के हिसाब से सीमा में है। पॉल ने बंद को बढ़ाकर 17 मई तक करने के फैसले पर कहा कि देश को पिछले लॉकडाउन से जो लाभ हुआ है, उसे मजबूत करना जरूरी है।


पढ़ें पूरी खबर

आपका ऑफिस कोरोना से सुरक्षित है या खतरनाक, यहां मिलेंगे सभी सवालों के जवाब

चार मई से देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न प्राइवेट और सरकारी संस्थानों को चलाने की अनुमति मिल चुकी है। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक सीमित कार्यबल के साथ संस्थान अपने कामकाज शुरू कर सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर

डॉक्टरों का सवाल- सम्मान तो ठीक, लेकिन पीपीई किट्स और मास्क कौन देगा

सेना के तीनों अंगों ने रविवार को लॉकडाउन 2.0 के आखिरी दिन कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। विशेष विमानों के जरिए देश के विभिन्न कोविड अस्पतालों पर फूल बरसाए गए। कई जगहों पर सेना के बैंड ने विशेष धुन बजाकर डॉक्टरों और नर्सों का सम्मान किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed