Covid 19 Bulletin: लॉकडाउन 5.0 लगने के पूरे आसार, रेलवे ने दी सफाई, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्त होने जा रहा है। लॉकडाउन 5.0 की चर्चा तेज हो गई है। भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को लेकर उठ रहे सवालों का आज जवाब दिया है और कोरोना वायरस को लेकर नई बात सामने आई है। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
विस्तार
लॉकडाउन 5.0 लगने के पूरे आसार, स्थानीय अफसरों और एजेंसियों की बढ़ेगी भूमिका!
कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है। जून में काफी बढ़ने और जुलाई तक स्थिति चिंताजनक होने के भी आसार हैं। ऐसे में केंद्रीय रणनीतिकार एक साथ लॉकडाउन हटा लेने के पक्ष में नहीं हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करके उनका मंतव्य जाना है। पढ़ें पूरी खबर
होम आइसोलेशनः हर दूसरा मरीज अपने घर में रहकर करा रहा है कोरोना का इलाज
होम आइसोलेशन कोरोना के इलाज में सबसे कारगर दवा साबित हो रही है। लोग अस्पतालों में भर्ती हुए बिना ही कोरोना संक्रमण को मात दे रहे हैं। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 8470 सक्रिय केस थे, लेकिन इसमें 4227 लोग किसी अस्पताल में नहीं, बल्कि होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
कोई भी ट्रेन रास्ता नहीं भटक सकती, 3840 में से सिर्फ 4 ट्रेन 72 घंटे लेट हुईं : रेलवे
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से लाखों प्रवासी मजदूर विभिन्न जगहों पर फंस गए थे। इन्हें इनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए रेलवे ने आगे आते हुए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। हालांकि इस दौरान कुछ ट्रेनों के लेट होने, ट्रेन के लंबे रास्ते से जाने और मजदूरों की मौत का मामले उठे। पढ़ें पूरी खबर
आईसीएमआर ने एचसीक्यू दवा के इस्तेमाल को लेकर डब्ल्यूएचओ को लिखा पत्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की उस सलाह पर संदेह जताया था जिसमें कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने के लिए हाइड्रोक्सीक्लोक्विन दवा (एचसीक्यू) के इस्तेमाल को बंद करने की बात कही गई। अब देश की सरकारी एजेंसी भारतीय भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने डब्ल्यूएचओ को पत्र लिखा है। पढ़ें पूरी खबर
'अगर लॉकडाउन पूरी तरह हटा तो साल के अंत तक देश की आधी आबादी होगी कोरोना संक्रमित'
25 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो जाएगा। पिछली बार मिली रियायतों के मद्देनजर संभावना जताई जा रही है कि 31 मई के बाद शायद लॉकडाउन में और भी कई तरह की छूट दे दी जाए। अगर ऐसा होता है तो कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि होगी और साल के अंत तक देश की आधी आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर