Covid 19 Bulletin: पीएम ने दिया देश को आर्थिक पैकेज, लॉकडाउन 4.0 भी होगा लागू, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया और कहा कि लॉकडाउन 4.0 भी लगेगा, लेकिन एक नए रूप में। पीएम ने देश को विशेष आर्थिक पैकेज देने का भी एलान किया। दूसरी ओर रेलवे ने आज से सेवाएं आशिंक रूप से शुरू दी। देश के 15 शहरों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन पटरियों पर दौड़ चुकी हैं। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'आत्मनिर्भर भारत सपना ही नहीं हमारी जिम्मेदारी भी...' प्रधानमंत्री के संबोधन की 10 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर बल दिया। प्रधानमंत्री का पूरा भाषण आत्मनिर्भर भारत के मुद्दे पर ही टिका रहा। हालांकि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर प्रधानमंत्री ने कुछ स्पष्ट नहीं किया लेकिन यह इशारा कर दिया कि जनता अभी लॉकडाउन का एक और चरण का सामना करने के लिए तैयार रहे।
पढ़िए प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...
वंदे भारत मिशन : दूसरे चरण में 31 देशों के लिए उड़ान भरेंगे एयर इंडिया के 149 विमान
पूरी दुनिया में समस्या का सबब बने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते कई भारतीय नागरिक विभिन्न देशों में फंस गए थे। केंद्र सरकार इन नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत की है। अभी इस मिशन का पहला चरण चल रहा है लेकिन इस मिशन को अंजाम देने में लगी एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसके दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पढ़ें पूरी खबर
श्रमिक स्पेशल में अब 1700 लोग कर सकेंगे यात्रा, सामान्य लोगों के लिए केवल एसी ट्रेन चलाने का विरोध
आम यात्रियों के लिए लगभग 50 दिनों से रुके ट्रेन के पहिए मंगलवार से चलने शुरू हो गए। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने की श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की वर्तमान व्यवस्था चलती रहेगी। इन ट्रेनों में अभी तक एक बार में केवल 1200 यात्रियों को अधिकतम ले जाया जा रहा था, लेकिन अब अधिकतम 1700 यात्री जा सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
स्पेशल ट्रेनों के सेंट्रलाइज एसी से लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का बढ़ रहा है डर!
डॉक्टर मेहता दिल्ली के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक हैं। वह 12 मई से शुरू हो रही विशेष ट्रेन सेवा को लेकर काफी चिंतित हैं। पूरा नाम न छापने की शर्त पर डॉक्टर मेहता का कहना है कि सेंट्रलाइज एसी की रेल गाड़ियां लोगों में संक्रमण बढ़ा सकती हैं।
पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज का एलान
कोरोना संकट के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का भी एलान किया जिसकी विस्तार से जानकारी बाद में वित्त मंत्रालय देगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई की ओर से घोषित पैकेज और इस पैकेज को मिलाकर ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये होता है।
पढ़ें पूरी खबर