{"_id":"5f947f240ca886453d092569","slug":"couple-of-mumbai-went-to-qatar-for-honeymoon-reached-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीमून के लिए कतर गया मुंबई का एक जोड़ा पहुंच गया जेल, कारागृह में ही बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हनीमून के लिए कतर गया मुंबई का एक जोड़ा पहुंच गया जेल, कारागृह में ही बच्ची को दिया जन्म
Sun, 25 Oct 2020 12:53 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद हनीमून प्लान करना हर नए जोड़े का सपना होता है, लेकिन मुंबई के एक नवविवाहित जोड़े ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका हनीमून उसे कतर की जेल में पहुंचा देगा।
विज्ञापन
जी हां, मुंबई के रहने वाले एक कपल शरीक और ओनिबा के साथ ऐसा हुआ। उस कपल को उसके एक रिश्तेदार ने फ्री कतर जाने का हनीमून पैकेज बुक किया था। लेकिन रिश्तेदार ने उनके सामान में चार किलो नशीला पदार्थ रख दिया। इसके बाद कपल को पकड़ लिया और नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया साथ ही वहां की अदालत ने दस साल की सजा सुना दी।
विज्ञापन
पीड़ित जोड़े की आंटी तबस्सुम रियाज कुरैशी के दिए फ्री हनीमूल पैकेज ने खाड़ी के देश कतर में ड्रग्स स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया। लेकिन अब दोनों निर्दोष कपल को भारत लाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के इस निर्दोष दंपति शरीक और ओनिबा को बचाने और उसे कतर से भारत लाने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं उस आंटी तबस्सुमन की भी तलाश जारी है जो अभी तक फरार है।
खबरों के मुताबिक एनसीबी ने 14 अक्तूबर को कुछ ड्रग्स स्मगलर को पकड़ा था, जिनके पास से 1.4 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था, उनके पूछताछ से पता चला कि कपल को उन्होंने और उनकी सहयोगी तबस्सुम ने कतर भेजा था।
हालांकि तबस्सुम और उसके सहयोगी निजाम कारा को पिछले साल मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।बाद में उन्हें इस साल सितंबर में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
वहीं पिछले साल 27 सितंबर को, ओनिबा के पिता शकील अहमद कुरैशी ने एनसीबी को पत्र लिखकर दोनों की रिहाई के लिए मदद मांगी थी। जेल में ही ओनिबा ने बच्ची को जन्म दिया है।