फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Couple murdered for inter-caste marriage in tuticorin Tamil Nadu

तमिलनाडु में अंतरजातीय विवाह करने पर दंपति की हत्या

Fri, 05 Jul 2019 07:49 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Couple murdered for inter-caste marriage in tuticorin Tamil Nadu
झूठी शान के लिए हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में झूठी शान के लिए एक दंपति की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल एक दलित दंपति की हत्या उसके घर में एक गिरोह ने कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


महिला के पिता को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुरुष के परिवार ने विरोध जताया। महिला तीन महीने की गर्भवती थी। 
विज्ञापन


कुलाथार स्थित अपने घर में 24 वर्षीय सोलाईराजा और 21 वर्षीय पेटचियाम्मल खून से लथपथ मिले थे। उनके शरीर पर गहरे जख्मों के निशान थे। 

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दरअसल यह दंपति अनुसूचित जाति की अलग-अलग उपजातियों से ताल्लुक रखते थे। दोनों ने एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था जिस पर महिला के पिता ने आपत्ति जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पुरुष के परिवार के सदस्यों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद महिला के पिता को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed