जेईई व नीट परीक्षा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा, आज पूरा देश इस निर्णय के साथ खड़ा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बुधवार को कहा कि मैं छात्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने इन विषम परिस्थितियों में अध्ययन किया और परीक्षा दे रहे हैं। मुझे अभिभावकों के बहुत सारे संदेश आए हैं वो व्यवस्थाओं से काफी ज्यादा खुश हैं। इसके लिए मैं प्रदेशों के मुख्यमंत्री गणों का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस बार की परीक्षाओं में पिछली बार के मुकाबले छात्र उपस्थिति में मुश्किल से 10 प्रतिशत का ही अंतर है। सरकार ने छात्रों के हित में ये फैसला लिया। मुझे खुशी है कि आज पूरा देश इस निर्णय के साथ खड़ा है।
इस बार की परीक्षाओं में पिछली बार के मुकाबले छात्र उपस्थिति में मुश्किल से 10 प्रतिशत का ही अंतर है। सरकार ने छात्रों के हित में ये फैसला लिया। मुझे खुशी है कि आज पूरा देश इस निर्णय के साथ खड़ा है : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' #JEE_NEET https://t.co/CYSyqplIST
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2020विज्ञापन
बता दें कि तमाम विरोध प्रदर्शन और परीक्षाएं टालने की मांगों के बीच देशभर में एक सितंबर से जेईई मेन्स की परीक्षा शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के मद्देनजर देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था और कतारों में उम्मीदवारों को सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए मास्क का वितरण जैसे प्रबंध आमतौर पर देखने को मिले। बता दें कि छह सितंबर तक होने वाली इस परीक्षा के लिए देश भर के 8.58 लाख परिक्षार्थियों ने पंजीयन कराया है।