चीन से देश की रक्षा करने वाले 10 पुलिसकर्मियों समेत 34 हजार जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में पुलिस स्मरणोत्सव दिवस उन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है जो 1959 में हुई चीनी गोलीबारी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इसके साथ ही देश की एकता की रक्षा के लिए अपनी जान देने वाले 34,400 अन्य को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित पुलिस मेमोरियल ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस मौके पर बंगलूरू में पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने अपने राज्य में ‘पुलिस स्मरणोत्सव दिवस’ के मौके पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
#Delhi: Home Minister Rajnath Singh at Police Commemoration Day parade at Police Memorial Ground pic.twitter.com/ibH1oi8zWA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 21, 2017
गौरतलब है कि मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा था कि 21 अक्तूबर को ‘पुलिस स्मरणोत्सव दिवस’ के रूप में मनाते हुए उन 10 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी जिन्होंने 1959 में सीमा की रक्षा करते हुए चीनी गोलीबारी में अपनी जान दे दी थी। बता दें कि 1959 के शरद काल से पहले तिब्बत से लगी ढाई हजार मील की भारतीय सीमा की जिम्मेदारी भारतीय पुलिसकर्मियों के पास थी।
#UttarPradesh: CM Yogi Adityanath at Police Commemoration Day Parade in Lucknow pic.twitter.com/FQqzUcqA5e
— ANI UP (@ANINewsUP) October 21, 2017