फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corruption charges: Nitish may look for New Option As Tension With Lalu Yadav Simmers

लालू का सख्त रवैया कायम, नीतीश इन विकल्पों पर कर सकते हैं विचार

Mon, 17 Jul 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented By- मोहित
amarujala.com- Presented By- मोहित Updated Mon, 17 Jul 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Corruption charges: Nitish may look for New Option As Tension With Lalu Yadav Simmers
फाइल फोटो

बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल जदयू और राजद के बीच कटूता जारी है। भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के रडार पर आए बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर नीतीश किसी भी हालात में पीछे नहीं हटना चाहते। लेकिन सत्ता में शामिल आरजेडी के खिलाफ वह सख्त एक्शन लेने से भी पीछे हट रहे हैं। इसलिए अब वह नए विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


घोटालों के मामले में सीबीआई की एफआईआर में नाम आने के बाद नीतीश कैबिनेट से तेजस्वी का जाना तय माना जा रहा है। हालांकि यह भी साफ है कि उनका इस्तीफा महागठबंधन की भ्रष्टाचार मुक्त छवि को जनता के सामने रखना होगा। इसलिए यह इस्तीफा राजनीतिक छवि सुधार के रूप में माना जाएगा।
विज्ञापन


बातचीत से हल हो मसला
वहीं आरजेडी और जेडेयू के विधायक चाहते हैं कि दोनों ही दलों के बीच आपसी बातचीत से मसला हल हो जाए। क्योंकि लालू भले ही इस पूरे मामले में सख्त दिख रहे हों लेकिन वह भी नहीं चाहते कि महागठबंधन टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच का रास्ता
एक विकल्प ये है कि तेजस्वी को इस्तीफा देने को कहा जाए और लालू अपने परिवार से किसी अन्य को डिप्टी सीएम बनवा दें। इस कड़ी में लालू की बेटी रोहिणी यादव का नाम भी चर्चा में चल रहा है।

कांग्रेस से बातचीत
वहीं नीतीश महागठबंधन की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भी बातचीत कर सकते हैं।नीतीश चाहेंगे कि सोनिया लालू से बातचीत कर इस मसले पर बीच का विकल्प ढूंढे।  


भाजपा का साथ
वहीं अगर नीतीश भाजपा के साथ सरकार बनाते हैं तो यह बिहार की राजनीति में भाजपा के लिए पैर फैलाने का काम करेगा। महागठबंधन टूटने पर जेडेयू को अगर सत्ता पर काबिज होना होगा तो उसे भाजपा से हाथ मिलाना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed