फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Coronavirus Vaccine, Mumbai company vaccine tourism offer, spending 4 days in the US with the opportunity to get vaccinated

मुंबई की कंपनी ने शुरू किया 'वैक्सीन टूरिज्म', चार दिन के लिए अमेरिका जाइए, टीका भी लगवाइए

Wed, 25 Nov 2020 10:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine, Mumbai company vaccine tourism offer, spending 4 days in the US with the opportunity to get vaccinated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अमेरिका में दिसंबर के अंत तक कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना जताई जा रही है। टीका लगाने के लिए विभिन्न देशों से लोगों के यहां पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मुंबई की एक कंपनी ऑफर लाई है कि लोग अमेरिका जाकर  वहां चार दिन रहें और टीका भी लगवा सकें।

विज्ञापन


कंपनी ने इस ऑफर को वैक्सीन टूरिज्म बता रही है। कंपनी के 1.75 लाख रुपये के पैकेज का मैसेज कई दिन से व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। इस वायरल मैसेज में कहा गया है कि 'हम वैक्सीन टूरिज्म विकसित कर रहे हैं। सबसे पहले कोरोना वैक्सीन पाने वालों का हिस्सा बनिए।' 
विज्ञापन



इसमें आगे लिखा है कि जैसे ही अमेरिका में फाइजर वैक्सीन आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, हम कुछ चुनिंदा क्लाइंट्स के लिए यह ऑफर शुरू कर देंगे। पैकेज में मुंबई से न्यूयॉर्क आने-जाने का हवाई किराया, तीन रात और चार दिन बिताने के साथ-साथ सुबह का नाश्ता और वैक्सीन की एक डोज शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑफर में अमेरिकी कानून पालन करने के भी निर्देश
कंपनी ने कुछ शर्तें भी रखी है जिसके तहत कहा गया है कि हम वैक्सीन टूरिज्म विकसित कर रहे हैं। इसमें शुरुआत हेल्थकेयर वर्कर्स से करके लाइफस्टाइल बीमारियों वाले लोगों और फिर 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी ने मैसेज में कहा है कि हम न तो वैक्सीन रख रहे हैं, न खरीद रहे हैं। सब अमेरिकी कानूनों के हिसाब से होगा।  

कंपनी ने कहा- आगे की प्रक्रिया अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार
कंपनी की तरफ से रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज मांगे गए हैं। कंपनी के मुताबिक, वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के हिसाब से पूरी की जाएगी। कंपनी ने पहले ही बता दिया है कि जब तक वे आधिकारिक रूप से अमेरिकी बाजार में वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक हम वैक्सीन देने की घोषणा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed