फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Vaccine Biophore india pharma gets permission to make Favipiravir from DCGI drug of Covid-19

बायोफोर इंडिया को डीसीजीआई से मिली कोविड-19 की दवा फेविपिराविर बनाने की अनुमति

Tue, 14 Jul 2020 03:27 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jul 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Biophore india pharma gets permission to make Favipiravir from DCGI drug of Covid-19
फेविपिराविर दवा - फोटो : Social Media

बायोफोर इंडिया फार्मास्युटिकल्स को भारतीय औषिधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली फेविपिराविर दवा के विनिर्माण का लाइसेंस मिल गया है। इस दवा का उपयोग कोरोना वायरस के मामूली से लेकर आंशिक लक्षणों वाले मरीजों के इलाज में किया जा रहा है।

विज्ञापन


डीसीजीआई ने इस दवा के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल (एपीआई) को भारत में बनाने का लाइसेंस देने के साथ-साथ इसके निर्यात की भी अनुमति दे दी है। इसके अलावा कंपनी को तुर्की में एक स्थानीय साझेदार के साथ एपीआई को निर्यात करने का भी लाइसेंस मिला है।
विज्ञापन


बायोफोर इंडिया ने कहा कि वह भारत में इन उत्पादों के वाणिज्यीकरण के लिए कई भारतीय कंपनियों से बात कर रही है। वहीं वह निर्यात के लिए बांग्लादेश और मिस्र की कंपनियों से भी बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोफोर के संस्थापक और मुख्य शोध अधिकारी मानिक रेड्डी ने कहा कि कोविड-19 महामारी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में दवा कंपनियों को अपनी गतिविधियां तेज कर सुरक्षा से कोई समझौता किये बिना जल्द से जल्द इसका समाधान विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बायोफोर फेरिपिराविर को बनाने में सर्वोच्च गुणवत्ता मानक सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed