{"_id":"6042e321136f6613de0f36d7","slug":"coronavirus-update-india-live-sikkim-imposes-restrictions-on-travelers-from-5-states-covid-rt-pcr-tests-new-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी : कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, सिक्किम ने पांच राज्यों के यात्रियों पर लगाईं ये पाबंदियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सावधानी : कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, सिक्किम ने पांच राज्यों के यात्रियों पर लगाईं ये पाबंदियां
Sat, 06 Mar 2021 07:34 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 06 Mar 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हाल ही में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। कई राज्यों में लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है, ऐसे में सावधानी बरतते हुए सिक्किम ने अपने यहां पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं।
विज्ञापन
सिक्किम सरकार अपने यहां कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। संक्रमण के मामलों में वृद्धि रोकने के लिए राज्य सरकार ने अपने यहां महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक से आने वाले यात्रियों पर कई नए प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन
सिक्किम सरकार की ओर से जारी की गई नई गाइडलांइस के मुताबिक, महाराष्ट्र , तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक से सिक्किम आने वाले पर्यटक को अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी। यह रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। सिक्किम सरकार ने यह फैसला देश में लगातार कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में वृद्धि और कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन