फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Today News: 1.6 in Kerala, Corona is growing at 1.5 percent speed in Delhi

कोरोना वायरस: केरल में 1.6 तो दिल्ली में 1.5 फीसदी की गति से बढ़ रही कोरोना की चाल

Thu, 05 Nov 2020 08:52 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 05 Nov 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Today News: 1.6 in Kerala, Corona is growing at 1.5 percent speed in Delhi
कोरोना वायरस - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देश में जहां कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। वहीं, दिल्ली और केरल में संक्रमण का भयावह रूप दिखाई देने लगा है। स्थिति यह है कि केरल में 1.6 तो दिल्ली में 1.5 फीसदी गति से कोरोना की चाल बढ़ रही है। इसका असर दिल्ली और एनसीआर में पड़ने लगा है।

विज्ञापन


एनसीआर में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी
एनसीआर के शहरों में भी रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसलिए केंद्र सरकार ने दिल्ली एनसीआर के प्रशासनिक अधिकारियों से अगले कुछ दिन तक सतर्कता बरतने की अपील की है। संक्रमण की निगरानी और जांच पर जोर डालने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस समय सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज दिल्ली और केरल में मिल रहे हैं। दिल्ली में जहां कोरोना का तीसरा पीक सामने आया है। वहीं केरल में यह दूसरा पीक दिखाई दे रहा है। दोनों ही राज्यों में बीते मंगलवार को करीब एक समान संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, गौतमबुद्घ नगर इत्यादि शहरों में भी रोजाना मिलने वाले संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पूर्व प्रोफेसर रिजो एम जॉन का कहना है कि दिल्ली के चलते हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आसपास के शहरों में असर दिखाई देने लगा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में पर्यटन शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर से भारी संख्या में पर्यटकों का आवागमन भी होने लगा है। शायद इसी का परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर दिखाई देने लगी है।


उन्होंने बताया कि अभी देश में कोरोना वायरस 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर है। जबकि केरल में यह 1.6 और दिल्ली में 1.5 फीसदी है। हरियाणा में एक और उत्तर प्रदेश में 0.4 फीसदी की गति से संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन दिल्ली-केरल में यह काफी ज्यादा है। उन्होंने ये भी कहा है कि जिस प्रकार आगामी दिनों को ध्यान में रखते हुए सरकारें लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed