{"_id":"5e852fbb8ebc3e78ae1ff3f3","slug":"coronavirus-tamil-nadu-tiruppur-tunnel-made-in-90-thousand-rupees-ready-to-disinfect-people-sanitize","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: 90 हजार रुपये में तैयार सुरंग लोगों को कर रही सैनेटाइज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से जंग: 90 हजार रुपये में तैयार सुरंग लोगों को कर रही सैनेटाइज
Thu, 02 Apr 2020 05:50 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 02 Apr 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का प्रकोप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए हर स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में लोगों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए 90 हजार रुपये में एक सुरंग तैयार की गई है जिसके जरिए लोगों को सैनेटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये तरकीब राज्य में पहली बार भारतीय कंपनी परिसंघ (सीआईआई) के यूथ विंग और जिला प्रशासन की मदद से तैयार की गई है। कलेक्टर के विजयाकार्तिकेय ने बताया कि डिसइन्फेक्शन टनल की शुरुआत कोरोना से बचाव के लिए की गई है।
विज्ञापन
तीन नोजल के दो सेट से सोडियम हाइपोक्लोराइट का सॉल्युशन का एक फीसदी हिस्सा जब लोग सुरंग से निकलते हैं तो तीन से पांच सेकंड तक फव्वारे की तरह छिड़का जाता है। ये वायरस को मारने के लिए उपयुक्त है। जन सेवा में लगे कर्मचारियों और लोगों को इस सुरंग में हाथ ऊपर और हथेली को सामने रखकर जाना है जिससे वायरस खत्म होगा।
विज्ञापन
16 घंटे तक कर सकते हैं डिसइन्फेक्ट
जिला प्रशासन को इस डिसइन्फेक्ट करने वाली सुरंग को तैयार करने में 90 हजार रुपये की लागत आई है। इसमें एक हजार लीटर डिसइन्फेक्ट स्टोर किया जा सकता है जो कम से कम 16 घंटे तक चलता है।