फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   coronavirus : Sunday Lockdown Extended To Four More Madhya Pradesh Districts covid-19

मध्यप्रदेश: इन जिलों में भी लगेगा संडे लॉकडाउन, होली के लिए भी जारी किए गए निर्देश

Thu, 25 Mar 2021 08:30 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 25 Mar 2021 08:30 AM IST
सार

  • 20 से अधिक कोरोना केस वाले जिलों में कई पाबंदियां लागू
  • अगले आदेश तक स्विमिंग पूल, क्लब और सिनेमाघर रहेंगे बंद
  •  संडे लॉकडाउन तीन से बढ़ाकर सात जिलों में लागू किया गया

विज्ञापन
coronavirus : Sunday Lockdown Extended To Four More Madhya Pradesh Districts covid-19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। कई राज्यों में हालात भयावह हो गए हैं। एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। संक्रमण के प्रसार को रोकने लिए शिवराज सरकार बेहद सख्ती बरत रही है। राज्य में 20 से ज्यादा कोरोना केस वाले जिलों में अगले आदेश तक स्विमिंग पूल, क्लब और सिनेमाघर बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले तीन जिलों - भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संडे लॉकडाउन लगाया था, जिसे बढ़ाकर अब सात जिलों में लागू कर दिया गया है।इसके साथ ही कई अन्य पाबंदियां भी लागू की गई हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस की स्थिति पर मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चार और जिलों में यह फैसला लिया है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों से चिंतित मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगौन जिले में भी संडे लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। जबकि इसकी शुरुआत भोपाल, इंदौर और जबलपुर से की गई थी। लॉकडाउन शनिवार रात  10 बजे से शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन

रेस्तरां में बैठकर खाने-पीने पर रोक 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन सात शहरों में रेस्तरां बैठकर खाने पर पाबंदी लगा दी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खारगौन और रतलाम में लोग रेस्तरां में बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। हालांकि, यहां खाना पैक कराने और होम डिलीवरी के लिए रेस्तरां खुले रहेंगे। वहीं जिन जिलों में 20 से अधिक कोरोना मामले हैं, वहां शादी समारोह में 50 औ शव यात्रा में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

शिवराज सरकार के अधिकारी ने जानकारी दी कि शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। आने वाले त्योहार शब-ए-बारात, ईस्टर  और होली खेलने के दौरान ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर भी त्योहार मनाने पर भी पाबंदी लागू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed